मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी अब निर्देशन करना चाहती है। रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये ढाई दशक हो गये हैं। रानी मुखर्जी ने अपने सिने करियर मे कई कामयाब फिल्मों में अभिनय किया है। रानी अब निर्देशन करना चाहती है।
रानी मुखर्जी ने कहा, मुझे फिल्म निर्माण का हर पहलू पसंद हैं। यदि मुझे भविष्य में ऐसा निर्देशन का कोई मौका मिलता है, तो मैं उसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी।मैं हर चीज के लिए इंशाल्लाह कहूंगी और आगे की चीजें ब्रह्मांड की अलौकिक शक्ति पर छोड़ देती हूं। फिल्म इंडस्ट्री में इतने वर्षों से काम करते आ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए जिंदगी में कभी कुछ भी असंभव जैसी चीजें नहीं हो सकती हैं।
रानी ने कहा,फिलहाल मैं अपना पूरा ध्यान सिनेमाघरों में आने वाली फिल्मों पर ही रखना चाहूंगी, जहां से 27 साल पहले मैंने शुरुआत की थी। मेरे लिए यह अरेंज मैरिज की तरह है, जहां एक बार बड़े पर्दे के साथ मेरी शादी हुई और अब मैं पूरी तरह से उसके प्यार में हूं। मुझे कोई दूसरा प्यार नहीं चाहिए। सिनेमाघरों के लिए मैं वफादार रहना चाहती हूं।(वार्ता)
Friday, November 6
Breaking News
- झारखंड में जमीन रजिस्ट्री को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, प्रतिबंधित जमीनों की सूची हटाने का निर्देश
- विराट कोहली बिना ICC ट्रॉफी के भी टेस्ट कप्तानी में नंबर-1 क्यों? धोनी से तुलना के बीच चर्चा में ‘चीकू’
- रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में 2 करोड़ के नोटों से हुआ भव्य श्रृंगार, 40 देशों की करेंसी बनी आकर्षण
- रांची एयरपोर्ट में नौकरी के नाम पर ठगी का अलर्ट, फर्जी भर्ती विज्ञापनों से सावधान रहने की अपील
- MP Police में बड़ा फेरबदल, मलय जैन बने बालाघाट के नए SP
- बिहार के 264 नगर निकायों का बनेगा विकास प्लान, शिक्षा-स्वास्थ्य और मनोरंजन सुविधाओं पर रहेगा जोर
- यूपी के 205 नगर निकायों में बनेंगे 1.01 लाख नए पीएम आवास, 5.90 लाख हुई स्वीकृत मकानों की संख्या
- CM मोहन यादव पहुंचे मुरैना, भाजपा संभागीय कार्यालय का किया लोकार्पण
- AI की बढ़ती मांग से महंगे होंगे स्मार्टफोन, सस्ते Android फोन की कीमतों में 30% तक उछाल का अनुमान
- मंगल गोचर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, अगले 7 दिनों में नौकरी और कारोबार में होगा लाभ


