रायपुर(mediasaheb.com)। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति द्वारा रायपुर शहर के 108 सफाई मित्रों का सम्मान किया गया। समिति द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 25 दिसंबर को सफाई मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति ने 11वें वर्ष यह आयोजन किया।
त्रिलाकी मां कालीबाड़ी समिति के सचिव श्री विवेक बर्धन ने बताया कि इस समारोह का आयोजन 25 दिसंबर को किया गया। भारत माता की आरती के पश्चात रायपुर शहर के 108 सफाई मित्रों को वस्त्र वितरण कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत संघ चालक डॉ. पूर्णेंदू सक्सेना थे। समारोह की अध्यक्षता नगर निगम के जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष पार्षद आकाशदीप शर्मा ने की। समारोह का संचालन श्री लक्ष्मीनारायण लाहोटी ने किया। यह समारोह डॉ. राजेंद्र नगर स्थित त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


