रायपुर (mediasaheb.com)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दूसरे चरण के मतदान के बाद कांग्रेस के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार के पांच साल के कामकाज पर स्वीकृति की मुहर लगाई है। श्री बघेल ने कहा है कि कांग्रेस भारी बहुमत के साथ फिर सरकार बनाएगी और फिर पहले की तरह ही मतदाताओं से किए अपने वादे निभाएगी। उन्होंने कहा है कि पिछले पांच साल सरकार ने जिस तरह किसान, मज़दूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गों का खयाल रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद कांग्रेस को फिर से मिला है। उन्होंने युवाओं के उत्साह की विशेष रूप से सराहना की है। उन्होंने प्रदेश के कारोबारी वर्ग को भी धन्यवाद देते हुए कहा है कि वे इसी तरह कांग्रेस का साथ निभाते रहे तो जल्द ही छत्तीसगढ़ कारोबार में भी देश में अपना विशिष्ठ स्थान बनाएगा।
Monday, October 26
Breaking News
- आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने खंडुआ में किया सिंचाई नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण, श्रमिकों से किया सीधा संवाद
- प्रकृति, रोमांच और आस्था का अनूठा संगम बन रहा धमतरी
- ग्वालियर में त्योहार से पहले बड़ी बरामदगी, 600 किलो विस्फोटक सामग्री पकड़ी; कार्बाइड गन पर पहले ही लग चुका है बैन
- डिजिटल सुशासन से बदली तस्वीर, अब सरकारी सेवाएं पहुंच रहीं घर-द्वार
- बस्तर के अनिमेष का दुनिया में बजा डंका, भारत के स्टार धावक को IG-SSP ने किया सम्मानित
- 7.5 लाख टन कचरे के पहाड़ पर नगर निगम सख्त, 6 महीने में आधा काम भी नहीं; कंपनी पर लगेगा जुर्माना
- ’बस्तर के किसानों एवं ग्रामीणों की आय संवृद्धि के लिए इंटीग्रेटेड फार्मिंग जरूरी-कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी’
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से श्रद्धालुओं की मनोकामना हो रही पूरी
- पुरखों से मिले देसी बीजों को सहेजकर रख रहीं बिरमतिया बैगा
- दर्दनाक हादसा: मां की गोद में 27 दिन के मासूम की भी मौत, ट्रॉले की टक्कर से उजड़ा परिवार


