रायपुर (mediasaheb.com)| । मैट्स विश्वविद्यालय के मैट्स स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा बी. कॉम एवं एम. कॉम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी | ’’परिचय – 2023’’ का रंगारंग आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बी. कॉम तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर एवं ए. कॉम तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित किया गया।
फेयरवेल पार्टी रायपुर शहर के वी. आई. पी. रोड स्थित प्रतिष्ठित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित की गई। इस रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न संस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी की गईं | जिसका सभी ने लुत्फ उठाया। सीनियर विद्यार्थियो द्वारा जूनियर विद्यार्थियो को विभिन्न टाईटल भी दिए गए। जिसमे बीकॉम से मिस्टर/मिस फेयरवेल नमन एवम अदिति को दिया गया तथा एमकॉम से मिस्टर/ मिस फेयरवेल करण एवम श्वेता को दिया गया और मिस्टर/मिस ईव यश एवम याशिका को दिया गया,
मैट्स स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. उमेश गुप्ता ने विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों को निरंतर इस तरह के आयोजन हेतू प्रेरित किया तथा बी. कॉम एवं एम. कॉम प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी विद्यार्थियों को र्मागदर्शन देते हुए उन सभी को प्रोत्साहित किया।
मैट्स विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति डॉ. के. पी. यादव, उप-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने कॉमर्स विभाग के इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई प्रेषित की तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में कॉमर्स विभाग के सभी प्रधायपक गण उपस्थित थे |
Sunday, May 31
Breaking News
- सुशासन तिहार बना आजीविका संवर्धन का आधार, मत्स्य पालक भरत निषाद को मिली ₹1 लाख की सहायता
- 30 मई का राशिफल: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत, जानिए अपना भविष्यफल
- निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य
- रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 02 व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
- पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. कैलाश नारायण सारंग की जयंती पर देशभर में मनाया जाएगा मातृ–पितृ भक्ति दिवस
- नीमच रिश्वत कांड पर भड़के दिग्विजय सिंह, कलेक्टर-एसपी से मांगा जवाब
- सहकारिता विभाग में सम्मान समारोह आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
- छत्तीसगढ़ का स्मार्ट पंजीयन मॉडल बना सुशासन की नई पहचान
- क्या भगवान मंत्रियों का इंतजार करते हैं? VIP दर्शन व्यवस्था पर हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
- एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 26 में रचा इतिहास, उत्पादन और बिक्री ने बनाए नए रिकॉर्ड


