रायपुर (mediasaheb.com)| कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में 01 अक्टूबर 2023 को तीरथगढ़ में ‘चिरई संरक्षण मैराथन‘ का आयोजन किया गया। यहां उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित 10 किलोमीटर मैराथन में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु स्थानीय जन-जीवन में जागरूकता लाने व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तीरथगढ़ में आयोजित चिरई संरक्षण मैराथन में 350 से अधिक पुरूष एवं महिला प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में प्रथम – श्री ईश्वर सिंग प्रसाद, निवासी-जिला बलौदाबाजार, द्वितीय – श्री भोजराज साहू, निवासी-जिला बलौदाबाजार तृतीय-श्री कलजुुग, निवासी-जिला बस्तर विजेता रहे एवं महिला वर्ग में प्रथम – कु. कमली पोयाम, निवासी-पखनार,जिला बस्तर, द्वितीय – प्रमिला मण्डावी, निवासी -जिला बस्तर तृतीय – ममता कश्यप, निवासी-जिला बस्तर रहे।
वन्य एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के दिशा-निर्देश तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री व्ही. श्रीनिवास राव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) श्री सुधीर अग्रवाल के मार्गदर्शन में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वनसंरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्रीय निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व श्री राजेश पाण्डेय, सेवानिवृत्त, मुख्य वनसंरक्षक, जगदलपुर वृत्त श्री मोहम्मद शाहिद, निदेशक, कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर श्री धम्मशील तथा सरपंच तीरथगढ़ मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के समस्त क्षेत्रीय कर्मचारी, तीरथगढ़ इको विकास समिती के सदस्य, मैना मित्र, युवोदय वन मितान उपस्थित थे।
Sunday, August 16
Breaking News
- बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के पिता व्यास नारायण शर्मा का निधन, 17 अगस्त को निकलेगी अंतिम यात्रा
- पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी की मौत पर शुभेंदु अधिकारी बोले- धमकी की भी होगी जांच
- एनएमडीसी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया – राजस्व 6,795 करोड़ रुपये तक पहुंचा।
- एमबी पावर परिसर में गूंजा राष्ट्रप्रेम, शान से लहराया तिरंगा
- JPSC मेधा घोटाले में बड़ा खुलासा, अभ्यर्थी ने 80 लाख में चयन का दावा किया
- जमुई में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, जिला स्तर पर 36 तरह के ऑपरेशन होंगे
- कानपुर में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी रानू पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
- FCRA संशोधन पर वीरेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल, पारदर्शिता और स्पष्टता बढ़ाने की मांग
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार पहुंचे, रिकॉर्ड मतदान पर मतदाताओं का जताया आभार
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य


