रायपुर (mediasaheb.com)| भारतीय सिनेमा मे उनका योगदान.. इतना कुछ है याद करने को उनके निर्देशन मे बनी बेहतरीन फिल्मो की एक लंबी श्रृंखला.. आनंद, मिली, सत्यकाम, अभिमान, गोलमाल, चुपके चुपके, गुड्डी, अनुपमा । हर फ़िल्म का कथानक एकदम भिन्न ।फ़िल्म आनंद ने राजेश खन्ना को अमर किया तो फ़िल्म अभिमान अमिताभ के फ़िल्मी सफऱ का यादगार पड़ाव, जया याद की जाएगी फ़िल्म मिली और गुड्डी के लिए तो धर्मेन्द्र सत्यकाम के लिए और अपने मिडिलक्लास के फिल्मो मे प्रतिनिधि अमोल पालेकर गोलमाल के लिए… ऋषि दा ने इन सब को अमर कर दिया, आप निर्देशन मे वेरायटी देखिए, मिली, आनंद जैसी संजीदा फ़िल्म तो गोलमाल व चुपके चुपके बावर्ची जैसी सहज अश्लीलता दूर हास्य फिल्मे , आज भी ये दोनों फिल्मे टीवी चैनल पर देखी जाती है, लोग अब भी अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की जबरदस्त केमिस्ट्री को याद करते है, ठहाके लगा कर हॅसते है
ऋषि दा का जो कद है उनकी विलक्षण प्रतिभा के कारण है, पात्रों को वे उभारते है, उन्हें अमर कर देते है फ़िल्म आनंद को ही लीजिए, आनंद के रूप मे राजेश खन्ना तो अमर हो गए किन्तु भास्कर बेनर्जी के रूप मे अमिताभ भी उभर कर सामने आते है, मिली मे अमिताभ एक गुस्सैल, एकांत प्रिय व्यक्ति तो जया चुलबुली अल्हड़। गुड्डी ने तो जया जी को अमर कर दिया, ये ऋषि दा के अद्भुत निर्देशन का कमाल था , ज़ब आप ऋषि दा की अद्भुत कृति अभिमान देखते है तो ऐसा लगता है आप अमिताभ और जया के साथ होऔर सब कुछ आप के सामने व्यतीत हो रहा हो, आनंद मे आप राजेश खन्ना के पात्र के साथ एकरस हो जाते है, तो आप फ़िल्म खूबसूरत मे रेखा के साथ, अशोक कुमार के साथ एक हाई मिडिल क्लास परिवार के घर मे प्रवेश कर उनके जीवन को करीब से देखते है
ऋषि दा की फ़िल्म मे काम करने का मतलब हमेशा के लिए अमर हो जाना, कोई भी बड़े से बड़ा अभिनेता या अभिनेत्री उनकी फ़िल्म मे काम करने को एक अवसर के रूप मे देखते थे हमारी हिन्दी फ़िल्म के संसार को अपनी बेहतरीन फिल्मो से अलंकृत करने वाले ऋषि दा हमेशा याद किए जाएंगे
संजय ‘अनंत’ ©
Tuesday, February 17
Breaking News
- जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, बोले– डील करो वरना भुगतना होगा अंजाम
- कुबेरेश्वर धाम में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘हम किसी का कर्ज उधार नहीं रखते’
- विदाई भाषण में यूनुस का विवादित बयान, ‘सेवन सिस्टर्स’ पर भारत के खिलाफ उगली आग
- होली पर रेलवे का बड़ा तोहफा: दिल्ली-कोलकाता के बीच चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को राहत
- सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, छठे बच्चे का जन्म
- महिला अपराधों की विवेचना में सुधार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
- विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
- मैक्रों का मुंबई दौरा: 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि, भावुक हुआ माहौल
- राज्यपाल के अपर सचिव भार्गव का विदाई समारोह सम्पन्न
- विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का भव्य आयोजन, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी निरीक्षण


