मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज हो गया है। करण जौहर के प्रोडक्शल हाउस धर्मा प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ का टीजर रिलीज किया है,जिसमें आलिया की झलक देखने को मिल रही है। ट्वीट में लिखा है, आलिया जिगरा के लिए एक साहसी लड़ाई लड़ने के लिए वापस मैदान में आ गई हैं। फिल्म जिगरा का निर्देशन वासन बाला कर रहे हैं।आलिया इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़ी हैं।
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पेश कर रहे हैं आपके सामने एक बेहद प्रतिभाशली निर्देशक वासन बाला और धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘जिगरा’। धर्मा प्रोडक्शन के साथ फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद से लेकर अब उनके साथ एक फिल्म का निर्माण करने तक कई मायनों में ऐसा लगता है कि जहां से मैंने शुरुआत की थी, वहां से अब एक चक्र पूरा कर लिया है।’ फिल्म जिगरा को धर्मा प्रोडक्शन और इटरनल सनशाइन के बैनर तले बनाया जा रहा है। जिगरा 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।(वार्ता)
Tuesday, September 22
Breaking News
- 3 महीने में 82% महंगा हुआ प्याज, ₹30 से बढ़कर ₹54 किलो पहुंचा भाव
- मध्यप्रदेश को टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर, जीसीसी और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- बैरागढ़ एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण मार्च 2027 तक हर हाल में करें पूर्ण : लोक निर्माण मंत्री सिंह
- बिहार में LPG उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, 55 लाख ने नहीं कराया e-KYC; 1 अक्टूबर से नया नियम
- 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजेगा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प
- कच्चे घर से पक्के आशियाने तक: पीएम जनमन योजना से नंदबाई बैगा के जीवन में आई नई खुशियां
- कान्हा राष्ट्रीय उद्यान एवं फेन अभयारण्य के लिए निगरानी समिति गठित
- पटना की 108 साल पुरानी जलमीनार का होगा कायाकल्प, ₹3.38 करोड़ से बनेगा हेरिटेज गार्डन
- मंत्री विश्वास सारंग ने वार्ड 36 एवं 37 में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
- विशेष बच्चों के लिए बना भरोसे का केंद्र, 10 साल से निःशुल्क मिल रहा विशेषज्ञ उपचार


