हैदराबाद / नई दिल्ली (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली में आभासी माध्यम से नौ वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। श्री मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा,“आज शुरू की जा रही नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें कनेक्टिविटी बढ़ाने में काफी सुधार करेंगी और साथ ही पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा देंगी।” ये ट्रेनें 11 राज्यों, अर्थात् राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देंगी।
ये वंदे भारत ट्रेनें अपने संचालन के मार्गों में सबसे तेज़ होंगी और यात्रियों के काफी समय बचाने में मदद करेंगी। मार्ग की सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-त्रुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग तीन घंटे तेज़ होंगी। इससे हैदराबाद-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस का निर्धारित समय 2.5 घंटे से अधिक का बदलाव होगा। वहीं तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस दो घंटे से अधिक समय तक, रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस, और जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग एक घंटे तक और उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग आधे घंटे की देरी से रवाना होगी।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- बीसलपुर बांध में तेज हुई पानी की आवक, 60 घंटे में 44 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर
- भोपाल को बनाएंगे खेलों की राजधानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के बावजूद रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रैफिक जाम, प्रीमियम ट्रेनों के समय 30 मिनट तक फंसे वाहन
- प्रमुख सचिव ऊर्जा ने किया एम पी ट्रांसको के 132 के.व्ही. सबस्टेशन सलामतपुर का निरीक्षण
- राजगढ़ में प्लॉट विवाद ने लिया खूनी मोड़, ASI ने चलाई गोली; एक युवक की मौत, दो गंभीर
- एनटीपीसी नवा रायपुर में देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
- राहुल गांधी ने युवाओं के साहस को सलाम किया, छात्राओं के संघर्ष पर खुलकर बोले
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का किया लोकार्पण
- युवाओं को बनाएंगे उद्योगपति, ताकि वे नौकरी देने वाले बनें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- एमपी में जल्द दौड़ेगी हेरिटेज ट्रेन, इंदौर पहुंचे 12 कोच; पहाड़ियों की सैर के लिए जल्द शुरू होगी बुकिंग


