रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जनता का समावेशी विकास ही है छत्तीसगढ़ मॉडल। इस मॉडल किसानों, आदिवासियों और गांवों में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समृद्ध बनाने का कार्य सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किए। छत्तीसगढ़ के लोगों की आर्थिक उन्नति और बेहतरी के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में न्यूज 24 द्वारा आयोजित ‘मंथन छत्तीसगढ़‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। भूपेश का छत्तीसगढ़ मॉडल क्या है पूछने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनता के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव योजनाओं को संचालित कर समृद्ध करने का कार्य कर रही है। इसी मॉडल के अंतर्गत प्रदेश में 750 से अधिक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिन्दी माध्यम स्कूल खोले गए हैं। इन स्कूलों के माध्यम से उन परिवारों को राहत मिली है और बच्चे इंग्लिश मीडियम में पढ़ कर निजी स्कूल के बच्चों से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों, बेरोजगारों और किसानों को भी सीधे उनके खाते में राशि ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
प्रदेश के लोगों के आर्थिक समृद्धि के साथ-साथ कला संस्कृति को भी संजोने और संवर्धन करने का कार्य हमारी सरकार कर रही है। विगत तीन वर्षों से आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया। लगभग 27 देशों से भी आदिवासियों की टीम छत्तीसगढ़ आई और आदिवासी महोत्सव में अपनी संस्कृति का यहां प्रदर्शन किया, जिससे एक दूसरे की संस्कृति को जानने-सीखने का मौका मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार में प्रदेश के युवाओं के लिए बेहतर कार्य हुए हैं। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के साथ-साथ शासकीय नौकरी का अवसर दिलाना बड़ी संख्या में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई।
Thursday, February 19
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में मौसम स्थिर, अगले कुछ दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव
- भोपाल-उज्जैन सहित 20 जिलों में बारिश, फसलें प्रभावित; कृषि मंत्री ने सर्वे का ऐलान किया
- AI समिट में भारत की बड़ी जीत: जिन डील्स का था इंतज़ार, आखिरकार लगी मुहर
- बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा एनकाउंटर: ब्राजीलियन नागरिक से 4.776 किलो कोकीन बरामद, NCB ने किया गिरफ्तार
- सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, MCX पर सोना ₹1,56,134 और चांदी ₹2.45 लाख तक पहुंची
- पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ का अमेरिका दौरा, ट्रंप के साथ बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में भाग लेंगे
- दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार हुआ हिंदू पुलिस अधिकारी हत्या का आरोपी, बांग्लादेश भेजा गया
- बिहार की राजनीति में नई हलचल: पवन सिंह राज्यसभा की दौड़ में आगे, उपेंद्र कुशवाहा पर सस्पेंस
- क्लाइमेट चेंज से निपटने में लीडर बन रहा है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- पीएम मोदी ने AI समिट का लक्ष्य स्पष्ट किया, दी चेतावनी: तकनीक को ह्यूमन सेंट्रिक बनाना होगा


