मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख की फिल्म डंकी क्रिसमस के अवसर पर रिलीज हो सकती है। शाहरुख की इस वर्ष पठान और जवान जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। शाहरूख की अगली रिलीज फिल्म डंकी होगी।राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म डंकी में शाहरूख के साथ तापसी पन्नू की अहम भूमिका है। शाहरूख ने कहा,माशाल्लाह, भगवान पठान के साथ बहुत दयालु रहे हैं और उससे भी ज्यादा जवान के साथ। हमने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से पठान के साथ शुरुआत की, फिर जन्माष्टमी के मौके पर हमने फिल्म जवान रिलीज की।अभी नया साल और क्रिसमस आने वाला है, उसमें हम डंकी लेकर आएंगे। मैं सभी धर्मों को मानता हूं। वैसे भी जब मेरी फिल्म रिलीज होती है, तो उस दिन तो ईद होती है। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं।काफी समय से चर्चा है कि शाहरुख खान की ‘डंकी’ 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।(वार्ता)
Saturday, July 25
Breaking News
- जेएनयू में बड़ा बदलाव, कुलगुरु ने दो रेक्टरों को पदमुक्त किया
- बिहार सरकार के 100 दिन, विकास योजनाओं और फैसलों की बड़ी शुरुआत
- गोमाता को राष्ट्र माता दर्जा दिलाने निकले नरेंद्र, दांतों से खींची 12 क्विंटल कार
- OnePlus N6x भारत में लॉन्च होगा 31 जुलाई को, जानें फीचर्स और कीमत
- वेस्टइंडीज वनडे और एशियन गेम्स के बीच टकराई तारीखें, बीसीसीआई चुनेगी दो अलग टीमें
- ओडिशा से बस के जरिए रायपुर में नशीली गोलियों की सप्लाई, आरोपी बस ड्राइवर गिरफ्तार
- कांवड़ यात्रा 2026: 5 दिन बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, सफर से पहले जान लें डायवर्जन रूट
- राजस्थान में सीएलजी समितियों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सदस्यता का रास्ता खुला
- फेक अकाउंट पर लगेगी लगाम, फेसबुक ने लॉन्च किया नया वेरिफिकेशन सिस्टम
- CG के सरकारी स्कूलों में लापरवाही! बिना उपस्थिति पूरी सैलरी ले रहे शिक्षक, छात्र परेशान


