छत्रपति संभाजीनगर, (mediasaheb.com)| महाराष्ट्र सरकार 15 से 17 सितंबर के बीच मराठवाड़ा मुक्ति दिवस के तीन दिवसीय उत्सव और अमृत महोत्सव के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर 16 सितंबर को विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित करेगी। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। सरकार ने प्रत्येक जिले को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने का निर्देश दिया है, जिसमें स्कूली छात्रों द्वारा सुबह जुलूस और 17 सितंबर को झंडा फहराने का समारोह भी शामिल है।
दोपहर के समय इनडोर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। केंद्रीय मंत्री 16 सितंबर की शाम छत्रपति संभाजीनगर में मुख्य समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले सुबह कैबिनेट की बैठक होगी। उम्मीद है कि राज्य मंत्रिमंडल वर्तमान में सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे मराठवाड़ा क्षेत्र के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करेगा। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शहर भर में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और उद्घाटन में शामिल होंगे।(वार्ता)
Saturday, July 4
Breaking News
- लगातार तीसरे वर्ष सजा मंत्रियों का चिंतन शिविर, सुशासन पर होगा मंथन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- ताजमहल या तेजो महालय? इलाहाबाद हाईकोर्ट में पहुंचा विवाद, सर्वे की मांग पर 6 जुलाई को होगी सुनवाई
- खनिज संपदा और निवेश से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन को नई गति दे रहा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- सोनभद्र में 31 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक; नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव की पहल पर सभी संभागीय एवं जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति
- एथेनॉल की बढ़ती मांग से चीनी के दाम में ऐतिहासिक उछाल, ₹4,700 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव
- BJP विधायक को 4 साल की जेल, कोर्ट ने ₹25 लाख मुआवजा देने का भी दिया आदेश
- रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र
- सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित
- कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव


