नई दिल्ली (mediasaheb.com)| शनिवार से यहां शुरू होने वाले दो दिवसीय G-20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह सम्मेलन मानव केंद्रित और समावेशी विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। PM मोदी ने जी 20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ कहा कि देश ऐतिहासिक भारत मंडपम में 9 और 10 सितंबर को 18 वें जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन को लेकर उत्साहित है ।
उन्होंने कहा ,“G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन पहली बार भारत में हो रहा है। मैं विश्व नेताओं के साथ अगले दो दिन के दौरान सार्थक चर्चा को लेकर उत्सुक हूं । मुझे दृढ़ विश्वास है कि दिल्ली में हो रहा G-20 शिखर सम्मेलन मानव केंद्रित और समावेशी विकास का नया मार्ग प्रशस्त करेगा “। उल्लेखनीय है कि 18 वां जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए ज्यादातर सदस्य देशों के नेता यहां पहुंच चुके हैं।(वार्ता)
Saturday, July 25
Breaking News
- बिहार में खनिज आधारित उद्योगों से निवेश और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे जल्द
- यूपी में छह लाख करोड़ निवेश वाली औद्योगिक इकाइयों का जल्द होगा भूमि पूजन
- होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय सवार; भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान
- अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम वर्मन ने लगाया एक वृक्ष
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई चानू रचेंगी इतिहास, स्वर्ण पर नजर
- यूएस ओपन विजेता डोमिनिक थीम अब ऑस्ट्रिया में खेलेंगे फुटबॉल
- शनि वक्री से अगस्त में तीन राशियों की चमकेगी किस्मत।
- दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा
- पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई
- MP Weather Alert: भोपाल-इंदौर समेत 35 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बदरा


