मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड की जानीमानी पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल का कहना है कि एक रियलिटी शो की कंटेस्टेंट होने से लेकर अब इंडियन आइडल जैसे फैंस के पसंदीदा शो को जज करने तक, मेरा सफर कठिन लेकिन शानदार रहा है। सोनी एंटरटेनमेंट पर दिखाया जाने वाला सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल, एक नए सीज़न के लिए लौट रहा है जिसमें सिंगर श्रेया घोषाल जजों के पैनल में शामिल होंगी। श्रेया ने इंडियन आइडल में जज के रूप में ली गई इस नई जिम्मेदारी को लेकर उत्साह जताते हुए कहा, इंडियन आइडल की जोशीली दुनिया में फिर से प्रवेश करना एक सुखद घर वापसी जैसा लगता है। मैं इंडियन आइडल जूनियर की जज रह चुकी हूं, लेकिन शो के इस संस्करण के लिए मेरा उत्साह कुछ और ही है, क्योंकि मुझे को-जजेस के रूप में सानू दा और विशाल के साथ फिर से जुड़ने का सौभाग्य मिला। भारतीय प्रतिभा की अगली लहर को ढूंढना और उनका हुनर संवारना बड़े सम्मान की बात है और भारत के अगले सिंगिंग सेंसेशन बनने की दिशा में उनके सफर का हिस्सा बनना खुशी की बात है।
श्रेया ने कहा, इंडियन आइडल जैसे शो उभरते कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और संगीत जगत की कार्यप्रणाली का अनुभव करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करते हैं। मैं इस शो की बहुत बड़ी फैन रही हूं और मैं इंडियन आइडल के इस बहुप्रतीक्षित सीजन में जज के रूप में अपना सफर शुरू करने के लिए उत्सुक हूं।(वार्ता)
Tuesday, May 19
Breaking News
- 19 मई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसकी चमकेगी किस्मत
- EV यूजर्स के लिए बड़ी राहत: यूपी समेत 8 राज्यों में बनेंगे 4800 नए चार्जिंग स्टेशन
- चांदी में बड़ी गिरावट! हाई से ₹1.92 लाख टूटा भाव, जानिए सोने-चांदी के ताजा रेट
- राजस्थान विधानसभा को नया लोगो मिला, 75 साल पूरे होने पर राज्यपाल ने किया अनावरण
- झारखंड में क्लाइमेट चेंज का असर, मई में भी 19 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज
- राजस्थान विधानसभा का 75वां स्थापना वर्ष, नए लोगो में दिखी खेजड़ी और ऊंट की झलक
- Delhi में ‘मेट्रो मंडे’: सीएम Rekha Gupta ने मेट्रो-बस से किया सफर, दिया ईंधन बचत का संदेश
- जनजाति दिवस पर रेलवे की सौगात, झारखंड और बंगाल के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
- पश्चिम चंपारण को दो नई ट्रेनों की सौगात, नरकटियागंज से दरभंगा और सिकटा से मुजफ्फरपुर सेवा शुरू
- तकनीक की नई उड़ान: उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थी सीख रहे AI, रोबोटिक्स और ड्रोन


