मुंबई, (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने 69वें नेशनल अवॉर्ड के सभी विजेताओं को बधाई दी है। 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। कंगना रनौत ने नेशनल अवॉर्ड के सभी विजेताओं को बधाई दी है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा ,राष्ट्रीय पुरस्कार 2023 के सभी विजेताओं को बधाई। ये कला का एक ऐसा कार्निवल है जो देशभर के सभी कलाकारों को एक साथ लाता है।सभी भाषाओं में हो रहे इतने महत्वपूर्ण कार्यों को जानना और उनसे परिचित होना वास्तव में मैजिकल है। आप सभी जो इस बात से निराश हैं कि मेरी फिल्म ‘थलाइवी’ को कोई जीत नहीं मिली…कृपया जान लें कि कृष्णा ने मुझे जो कुछ भी दिया और या नहीं दिया है मैं उसके लिए हमेशा ग्रेटफुल हूं और आप सभी जो वास्तव में मुझसे प्यार करते हैं और मेरी सराहना करते हैं, उन्हें मेरे नजरिए की भी सराहना करनी चाहिए। खैर… मुझे विश्वास है कि जूरी ने अपना बेस्ट काम किया है… मैं सभी को शुभकामनाएं देती हूं…हरे कृष्णा।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


