नई दिल्ली (mediasaheb.com)| कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जो भी वादा करती है उसको लेकर लोगों को सिर्फ सपने दिखाए जाते हैं और जो वादे किए जाते हैं सरकार उनको पूरा नहीं करती है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया X पर आज कहा कि इस सरकार ने उड़ान योजना को लेकर भी लोगों को इसी तरह के सपने दिखाए हैं। उसने कहा था कि चप्पल पहनकर हवाई सफर कराने का वादा किया था लेकिन उसका यह वादा भी हवा- हवाई ही साबित हुआ है। देश में सिर्फ हवाई यात्राएं शुरु करने की घोषणाएं हुई हैं और उन घोषणाओं को जमीन पर नहीं उतारा गया है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का हवाई चप्पल पहन, हवाई सफ़र करने का वादा उनके हर वादे की तरह हवा-हवाई हो गया। उनका कहना था कि यह आरोप वह नहीं लगा रहे हैं बल्कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक-कैग ही सरकार के वादों को पूरा नहीं होने की पोल खाल रही है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार के वादों के हवा-हवाई होने का प्रमाण देते हुए कहा “ये हम नहीं कह रहें हैं, कैग रिपोर्ट कह रही है। योजना के 93 प्रतिशत रूट पर हवाई सेवाएं नहीं चली। एअरलाइंस का इंडिपेंडेंट आडिट भी नहीं हुआ। बहुप्रचारित हेलोकाॅप्टर सेवाएं भी ठप रही। नहीं मिली “उड़ान”, सिर्फ़ झूठी बातें और जुमलों का बखान। ऐसी नाकारा सरकार को अब माफ़ नहीं करेगा हिंदुस्तान।” (वार्ता)
Tuesday, March 3
Breaking News
- महासमुंद के कलेक्टर ने किया एनएच-06 का निरीक्षण, गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश
- होली पर हुड़दंग से बचने के लिए पुलिस की तैयारी, ड्रोन निगरानी, 60 पॉइंट पर जिग-जैग बैरियर और एलआईयू अलर्ट
- राज्यसभा चुनाव में लक्ष्मी वर्मा बनीं भाजपा उम्मीदवार, संगठनात्मक अनुभव और सामाजिक समीकरण का मिला लाभ
- गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी
- खामेनेई की मौत पर ईरान में जश्न, पर भारत में मातम क्यों
- 2026 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू: शाम 6:48 बजे मोक्ष, भारत में 20-25 मिनट दिखेगा ‘ब्लड मून’
- भारत में रात 6:20 के बाद दिखाई देगा चंद्र ग्रहण, 20–25 मिनट तक रहेगा असर
- पूल में पति संग रोमांटिक हुई सुरभि चंदना, मोनोकनी में किया बोल्ड लुक में कहर
- गरियाबंद के कलेक्टर ने जारी किए आदेश, होली के त्यौहार पर बनाए रखें कानून व्यवस्था
- सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 2 रिसर्चर्स को MPCST अवॉर्ड, डायबिटीज और स्तन कैंसर की दवा प्रणाली का विकास


