मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल की आने वाली फिल्म मिस्ट्री ऑफ टैटू का ट्रेलर रिलीज हो गया है।अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गयी है। अमीषा अब फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ में नजर आयेगी जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है।फिल्म के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि एक शख्स जिसके हाथ पर टैटू बना है, उसको लेकर कई सारे रहस्य जुड़े हैं।इस फिल्म में अमीषा गेस्ट अपीयरेंस में मौजूद हैं, जबकि रोहित राज, डेजी शाह और मायरा सरीन ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ में अहम किरदारों में दिखाई देंगी।अर्जुन रामपाल भी इस फिल्म में गेस्ट अपीयरेंस में नजर आएंगे, जो एक टैटू आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं। रोहित राज इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में रोहित राज एक एडवोकेट की भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। जिसमें किलर लोगों का मर्डर करने के बाद उसके शरीर पर एक टैटू बना देता है। ट्रेलर की शुरुआत लंदन पुलिस के सीन से होती है। जिसके बाद मर्डर मिस्ट्री दिखती है। जहां किलर लोगों को जान से मारने के बाद उनके शरीर पर टैटू बना देता है। फिर ट्रेलर में डेजी शाह की एंट्री होती है, जो मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में पुलिस की मदद करती नजर आ रही हैं। जिसके बाद सीन में एडवोकेट बने रोहित राज दिखाई देते हैं। ट्रेलर में अमीषा अर्जुन रामपाल की भी झलक दिखाई देती है।कलैयारासी सथप्पन ने इस फिल्म से बतौर निर्देशक बॉलीवुड डेब्यू किया है। उन्होंने ही इस फिल्म की कहानी को भी लिखा है जबकि अनुश्री शाह, कशिश खान और गजीनाथ जयकुमार ने मिलकर पिकल एंटरटेनमेंट बैनर के तले फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में मनोज जोशी, मायरा सरीन, अरुण कपूर, सायरा पंढाल, टॉम हेंड्रिक और सुकी चॉट भी सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। फिल्म ‘मिस्ट्री ऑफ टैटू’ 01 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।(वार्ता)
Thursday, June 25
Breaking News
- IPS बद्रीनारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
- रिश्तेदारों की संपत्ति पर कांग्रेस के आरोप, CM मोहन यादव के बचाव में उतरी मंत्रियों की फौज
- बुजुर्गों और असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- PM मोदी से मिले Amazon CEO, भारत में ₹1220000000000 लाख करोड़ निवेश का बड़ा ऐलान
- मध्य प्रदेश में हर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, राष्ट्रीय सचिव बोले- उद्धव के घमंड से टूटी पार्टी
- झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग कलाकारों को मिलेगी ₹4000 मासिक पेंशन
- रायपुर में धर्मांतरण के आरोप में दो पास्टर गिरफ्तार, थाने में ईसाई समाज का जोरदार विरोध
- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं को मिले अधिक से अधिक अवसर : राज्यपाल पटेल
- जल नायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल-आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
- आपातकाल के 51 साल: ‘संविधान हत्या दिवस’ पर BJP का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन और कार्यक्रम


