नई दिल्ली (mediasaheb.com)| दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने विमान में कथित यौन उत्पीड़न की एक घटना पर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को नोटिस जारी किया। डीसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से इस मामले में की गई गिरफ्तारी के साथ FIR का ब्योरा मांगा है। आयोग ने डीजीसीए से पूछा है कि क्या यह मामला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के तहत आंतरिक शिकायत समिति या किसी अन्य समिति को भेजा गया है? यात्री के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी मांगा है और दिल्ली पुलिस तथा डीजीसीए से 23 अगस्त तक कार्रवाई रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है।
आयोग ने विमान में एक यात्री द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित एक कथित वीडियो पर स्वत: संज्ञान लिया है। यह घटना बुधवार को दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में हुई थी। वीडियो में दिखाया गया है कि एक यात्री महिला फ्लाइट अटेंडेंट और एक अन्य महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था।
डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘उड़ानों में यौन उत्पीड़न की शिकायतें बढ़ रही हैं। इस विशेष मामले में एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए और मामले की गहन जांच की जानी चाहिए। दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। डीजीसीए को उड़ानों में यौन उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनानी चाहिए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।” (वार्ता)
Monday, June 22
Breaking News
- पाकिस्तान जासूसी केस: आरोपी मुश्ताक की 3 दिन की और रिमांड, CID करेगी गहन पूछताछ
- दंतेवाड़ा से छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में तेज होंगी बारिश की गतिविधियां
- राम मंदिर चढ़ावा मामले पर यूपी सरकार का स्पष्टीकरण, SIT ने अभी तक नहीं सौंपी रिपोर्ट
- लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में भीषण आग, एक दर्जन से अधिक मौत की आशंका
- राष्ट्रपति मुर्मु ने चीता मित्रों से किया संवाद और चीता संरक्षण की ली जानकारी
- शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! मदरसा शिक्षा बजट में भारी कटौती, अब आधे से भी कम हुआ आवंटन
- लखनऊ के अलीगंज में भीषण आग, 14 लोगों की मौत से मचा हड़कंप
- दिल्ली में सड़क शिकायत के लिए QR कोड सिस्टम, ‘नो योर रोड’ प्रोजेक्ट से बढ़ेगी पारदर्शिता
- शनि का मीन राशि में गोचर: मेष, कुंभ और मीन पर साढ़ेसाती, सिंह-धनु पर ढैय्या का प्रभाव जारी
- मालदा बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा! घुसपैठियों को रोकने पहुंची BSF का 7000 लोगों ने घेरा रास्ता


