महराजगंज (mediasaheb.com)| उत्तर प्रदेश के महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत – नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और चप्पे- चप्पे पर पुलिस और SSB के जवान तैनात हैं। नेपाल से भारत को जोड़ने वाली सीमा खुली होने की वजह से यहां से लगातार घुसपैठ की आंशका बनी रहती है, यही वजह है कि महराजगंज जिले से लगी सोनौली व ठूठीबारी सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सीमा पर CCTV और सादे लिबास में भी जवान आने और जाने वालों पर नजर रख रहे है।महराजगंज जनपद से सटे इंडो – नेपाल सीमा के सभी थानो को अलर्ट के साथ पुलिस ने पेट्रोलिंग बढा दी है । भारत से नेपाल जाने वालों या नेपाल से भारत आने वाले हर एक व्यक्ति और गाडियों की सघनता के साथ तलाशी की जा रही है।
महराजगंज जिले से लगी भारत नेपाल – सीमा पर सीमा पार से आने वालो की गहनता से जांच की जा रही है। सीमा पर SSB जवान लगातार गश्त कर रहे है।बीते दिनों मादक पदार्थो के बडे मामले सामने आने के बाद अब भारतीय सुरक्षा एजेसियां कोई चूक नही चाहती है इसके लिए अब सीमा पर जवान CCTV और खुफिया टीम के जरिए सीमा पार से आने वालो पर नजर रख रहे हैं। देश विरोधी गतिविधियों को कैसे रोका जाए इसको लेकर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने एक खाका तैयार किया है। सोनौली सीमा पर ही नही बल्कि जिले से लगी पूरे सीमा पर चौकसी तेज कर दी गई है।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- आशीष बनर्जी की मौत: कथित सुसाइड नोट में भ्रष्टाचार के आरोपों से किया इनकार
- RTI में बड़ा खुलासा: 26 साल में हुए 4,000 से ज्यादा रेल हादसे, 3,594 लोगों की मौत
- Royal Enfield का बड़ा ऐलान, 4 सितंबर को लॉन्च होगी नई Himalayan 440; एडवेंचर लवर्स में बढ़ा क्रेज
- VVS Laxman बनेंगे BCCI के Director of Cricket? गौतम गंभीर से भी बड़ी जिम्मेदारी की तैयारी
- Agra Metro Expansion: आगरा मेट्रो का बड़ा विस्तार, सिकंदरा से ताज ईस्ट और कैंट से कालिंदी विहार तक बनेंगे नए स्टेशन
- BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले दिल्ली स्टेडियम में हाईटेक सुरक्षा, कबूतरों और बंदरों से निपटने के खास इंतजाम
- उज्जैन से जयपुर सिर्फ 7 घंटे में, MP-राजस्थान को जोड़ने वाली हाईस्पीड कनेक्टिविटी से दिल्ली होगी और करीब
- रेलवे का नया पैसेंजर बुकिंग सिस्टम बनेगा गेम चेंजर, 1 मिनट में 1.5 लाख टिकट और 40 लाख इंक्वायरी संभालेगा
- ₹1 में 1KM चलेगी नई Maruti Suzuki! 7 सीटर कार में मिलेगा Ertiga जैसा स्पेस
- DU के नए PG History सिलेबस से दिल्ली सल्तनत का पेपर बाहर, कई और विषय भी हटे


