जयपुर (mediasaheb.com)| भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि देश में विपक्ष ने पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार के खिलाफ अकारण अविश्वास प्रस्ताव लाकर सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र से बड़ा उनके लिए दल है और राष्ट्र से पहले राजनीति उनकी प्राथमिकता है। वसुंधरा राजे ने विपक्ष द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के गिर जाने के बाद यह बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 4 साल में केंद्र सरकार द्वारा कई ऐसे बिल लाए गए थे जो गांव, गरीब, दलित, किसान, पिछड़ों और आदिवासियों के कल्याण के लिए थे। देश के हर वर्ग का भविष्य इन बिलों से जुड़ा हुआ था लेकिन विपक्ष ने इनमें कभी कोई रुचि नहीं दिखाई।
उन्होंने कहा कि परंतु जनता के द्वारा पूर्ण विश्वास के साथ पूर्ण बहुमत से चुनी हुई सरकार के खिलाफ अकारण अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने सिद्ध कर दिया है कि लोकतंत्र से बड़ा उनके लिए दल है। राष्ट्र से पहले उनकी प्राथमिकता राजनीति है। इसलिए प्रधानमंत्री ने सच ही कहा है कि विपक्ष को गरीब की भूख की चिंता नहीं है बल्कि सत्ता की भूख ही उनके दिमाग पर सवार है। वसुंधरा ने कहा ” कांग्रेस सहित समस्त विपक्षी दलों को यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि देश आपको देख रहा है, आपके एक-एक शब्द को, प्रतिक्रिया को गौर से सुन रहा है। देश को आपसे एक बेहतर विपक्ष की उम्मीद है, जो राष्ट्रहित के मुद्दों पर बात करें, जनता से जुड़े सवाल करें। लेकिन शायद दलगत राजनीति को ढाल बनाकर लोकतंत्र को छलनी करना अब आपकी आदत बन चुकी है। इसीलिए हर बार देश को निराशा के सिवा आपने कुछ नहीं दिया है।”(वार्ता)
Monday, September 21
Breaking News
- समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन
- इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी यूपी की एग्री ‘कल्चर’, 25 से 29 सितंबर तक आयोजन
- यूपीआईटीएस-2026 में दिखेगा यूपी का वैश्विक व्यापारिक विस्तार, छह देशों की भागीदारी से मजबूत होगा अंतरराष्ट्रीय कारोबारी कनेक्ट
- एशियन गेम्स में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज, सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल
- खुले में मछली विक्रय पर नगर पालिका की कार्रवाई, छह दुकानदारों पर 1,500 रुपये जुर्माना
- एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया, ग्रुप-F में टॉप पर पहुंचा
- जयपुर में IMF के 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत, पब्लिक इन्वेस्टमेंट पर मंथन
- बिहार में परिसीमन के बाद होंगे पंचायत चुनाव, CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
- मंत्री खुशवंत साहेब ने भाई के कांग्रेस में जाने पर दी प्रतिक्रिया


