मुंबई (mediasaheb.com)| विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर धातु, ऊर्जा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल एवं गैस समेत सोलह समूहों के शेयरों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में तेजी लौट आई।बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 149.31 अंक की तेजी लेकर 65,995.81 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 61.70 अंक की बढ़त के साथ 19,632.55 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.39 प्रतिशत बढ़कर 30,497.43 अंक और स्मॉलकैप 0.57 प्रतिशत उछलकर 35,450.37 अंक पर रहा।
इस दौरान BSE में कुल 3743 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2031 में तेजी जबकि 1555 में गिरावट रह वहीं 157 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी 32 कंपनियां हरे जबकि 18 लाल निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई में धातु, ऊर्जा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल एवं गैस समेत सोलह समूहों में हुई मजबूत लिवाली की बदौलत बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान धातु 2.32, तेल एवं गैस 1.16, कमोडिटीज 0.82, CD 0.46, ऊर्जा 1.11, एफएमसीजी 0.61, हेल्थकेयर 0.50, इंडस्ट्रियल्स 0.76, IT 0.34, दूरसंचार 0.29, यूटिलिटीज 0.21, ऑटो 0.74, कैपिटल गुड्स 0.81, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.21, पावर 0.04 और टेक समूह के शेयर 0.26 प्रतिशत चढ़ गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई जर्मनी का डैक्स 0.89, जर्मनी का डैक्स 1.19 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.32 प्रतिशत मजबूत रहा वहीं जापान का निक्केई 0.53 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.49 प्रतिशत की गिरावट रही।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


