पुणे , (mediasaheb.com)| महाराष्ट्र के पुणे निवासी एक वेबसाइट संचालक ने दावा किया है कि उसे एक संदेश मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने और देश में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वेबसाइट के मालिक राहुल दुधाने के इस खुलासे के बाद पुणे पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार एम ए मोखीम नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर वेबसाइट पर विदेश से संदेश भेजा था। वेबसाइट पर धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया,“ मैं कई आतंकवादी संगठनों को फंडिंग कर रहा हूं। ”
दुधाने ने पुणे सिटी पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचित करने के बाद पुलिस ने अलंकार पुलिस स्टेशन में एम ए मोखीम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब वेबसाइट पर मौजूद संदेश की सत्यता का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संदेश की जानकारी देश की अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी गई है।(वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- लाहौर में मोहल्लों के नाम बदलकर लौटाई जा रही हिंदू पहचान, पाकिस्तान में शुरू हुआ नया अभियान
- दुमक,श्रावणी मेले से पहले बासुकीनाथ में तैयारियों को लेकर टेंडर प्रक्रिया तेज
- यूपी में आम की खेती में बड़ा बदलाव, छोटे पेड़ों और सघन बागवानी पर जोर
- उदयिनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर बयान से सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला
- भारत और अंटार्कटिका कभी एक थ,नई स्टडी में गोंडवाना महाद्वीप का खुलासा
- बदलने जा रहा MP के रेल नेटवर्क का नक्शा, इंदौर-बुधनी नई रेल लाइन पर बड़ा अपडेट सामने आया
- केरल में BJP का 13 सूत्रीय एजेंडा: लोकसभा चुनाव से पहले अल्पसंख्यक और OBC राजनीति पर फोकस
- लखनऊ PGI में खुलासा: किडनी मरीजों में 80% से ज्यादा को हाई ब्लड प्रेशर
- दिल्ली-NCR में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की आशंका, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
- एलडीए ओटीएस योजना से आवंटियों को बड़ी राहत, करोड़ों का ब्याज माफ


