रायपुर (mediasaheb.com)| बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया ।
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता व प्राकृतिक धरोहर का अनोखा खज़ाना है जो जैव विविधता , स्थानीय आदिवादी संस्कृति के साथ-साथ लाइमस्टोन की गुफाएं के लिए देश विदेश में जाना जाता है। कांगेर घाटी में पाए जाने वाली लाइमस्टोन की गुफाए राष्ट्रीय उद्यान को अप्रतिम बनाती है। इसी अनुक्रम में राष्ट्रीय उद्यान द्वारा स्थानीय जियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ, मैदानी अमला और स्थानीय समुदाय की सहायता से अब तक कुल 15 गुफाओं का खोज किया गया है।
इसी कड़ी में पर्यटकों को राष्ट्रीय उद्यान में स्थित इन 15 गुफाओं की सुंदरता और विशेषताओं के बारे में बताने यह कॉफी टेबल बुक तैयार किया गया है। राष्ट्रीय उद्यान निदेशक श्री धम्मशील गणवीर ने बताया कि इस काफी टेबल बुक के माध्यम से देश-विदेश में राष्ट्रीय उद्यान के प्रचार-प्रसार करने मदद मिलेगी एवं राष्ट्रीय उद्यान के प्राकृतिक धरोहर को सुरक्षित करने में भी सहायता मिलेंगी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक श्री राजमन बेंजाम, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, सहित बस्तर जिला के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Wednesday, July 22
Breaking News
- 22 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
- युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा
- यूपीएससी 2025 के छत्तीसगढ़ टॉपरों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य मुलाकात
- वैज्ञानिक पशुपालन प्रशिक्षण से सशक्त बनेंगी पशु सखियाँ
- सड़क नहीं बनी तो गड्ढों में उगा दी धान, सूरजपुर में ग्रामीणों का अनोखा विरोध प्रदर्शन
- माँ बनभौरी धाम में नतमस्तक हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्ती, लापरवाही पर नोटिस एवं ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई के निर्देश
- खुले मन से मध्यप्रदेश में करें निवेश, हरसंभव करेंगे मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट की सोनम रघुवंशी को फटकार, कहा- सरेंडर करो, वरना जमानत होगी रद्द


