रायपुर (mediasaheb.com)| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 486.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1011.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 178.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 337.3 मिमी, बलरामपुर में 326.1 मिमी, जशपुर में 336.8 मिमी, कोरिया में 438.3 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 419.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 589.0 मिमी, बलौदाबाजार में 437.9 मिमी, गरियाबंद में 500.2 मिमी, महासमुंद में 482.1 मिमी, धमतरी में 564.1 मिमी, बिलासपुर में 455.5 मिमी, मुंगेली में 572.1 मिमी, रायगढ़ में 469.5 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 391.8 मिमी, जांजगीर-चांपा में 335.5 मिमी, सक्ती में 354.8 मिमी, कोरबा में 430.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 383.8 मिमी, दुर्ग में 422.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 371.6 मिमी, राजनांदगांव में 634.4 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 699.6 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 521.5 मिमी, बालोद में 628.4 मिमी, बेमेतरा में 363.8 मिमी, बस्तर में 564.1 मिमी, कोण्डागांव में 407.0 मिमी, कांकेर में 492.1 मिमी, नारायणपुर में 448.4 मिमी, दंतेवाड़ा में 672.9 मिमी और सुकमा में 825.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
Friday, June 26
Breaking News
- 26 जून शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगी बड़ी खुशखबरी
- पाइल्स ऑपरेशन के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
- उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 05 वर्षीय बालक को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
- शिक्षा से ही संवरता है भविष्य, संस्कारों से बनता है सशक्त समाज: मंत्रीराजेश अग्रवाल
- योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से लाखों छात्रों को मिला संबल, प्रयागराज प्रदेश में सबसे आगे
- खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
- बोर्ड वैद्यों की स्वास्थ्य परंपराओं, पारंपरिक ज्ञान संरक्षण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : विकास मरकाम
- ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत प्रदेशभर के नव आरक्षकों को दिया जा रहा साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण
- मानसून को लेकर नया अपडेट, 45 जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
- मुख्य मंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा


