रायपुर (mediasaheb.com)| जिले में आई फ्लू के बढ़ते प्रकरणों के रोकथाम के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर एन गुप्ता एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. रजत टोप्पो के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा मोहर्रम तथा रविवार अवकाश में भी आश्रमों में नेत्र परीक्षण का कार्य किया गया। मैनपाट के नेत्र सहायक अधिकारी श्री संदीप मिश्रा के द्वारा रविवार को जानढोढ़ी, बंदना, राजापुर, उडुमकेला, चिड़ापारा तथा भैसरवार के आश्रम-छात्रावास में बच्चों का नेत्र परीक्षण का कार्य किया गया जिसमें आई फ्लू के एक भी मरीज नहीं पाये गये। संबंधित नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा आई फ्लू के लक्षण बचाव रोकथाम तथा आवश्यक सावधानियों के बारे में बच्चों तथा छात्रावास अधीक्षकों को जानकारी दी गई एवं संभावित लक्षण आने पर स्वास्थ्य विभाग को तत्काल सूचित करने हेतु अवगत कराया गया।
Monday, November 2
Breaking News
- 2 नवंबर राशिफल: सोमवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, भगवान शिव की कृपा से मिलेंगे शुभ समाचार
- अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
- योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी व्यवस्था का दिखा असर, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीईटी-2026 परीक्षा
- राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस के हॉक फोर्स, 7वीं वाहिनी के पुलिस बैंड एवं 7 राइडर्स ने किया शानदार प्रदर्शन
- दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा
- उर्दू अकादमी के निवर्तमान चेयरमैन के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
- प्रधानमंत्री मोदी के मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस पर दिये संदेश से मन हर्षित है
- गढ़ कलेवा के स्टॉल में स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद ले रहे नागरिक
- जबरन कब्जा करने वाली माफिया प्रवृत्ति की पार्टी है सपा : सीएम योगी


