कोलकाता, (mediasaheb.com)| केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में तेजी से बिगड़ती कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए शनिवार को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना की और दावा किया कि अब तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के गिनती के दिन बचे हैं। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पिछले कई वर्षों से असामाजिक तत्वों का पोषण कर रही हैं। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र खतरे में है और बंगाल में उनकी नाक के नीचे अपराध हो रहे हैं। मणिपुर की ओर देखने के बजाय, उन्हें पश्चिम बंगाल की देखभाल करनी चाहिए जहां पंचायत चुनाव से संबंधित हिंसा में लगभग 57 लोगों की हत्या हुई है।”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को बंगाल की स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां का दौरा करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ दल द्वारा की गई हिंसा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने से रोकने के बावजूद उनकी पार्टी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
केंद्रीय मंत्री ने मणिपुर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से सवाल कि क्या वह उन सांसदों को भी पश्चिम बंगाल लाएंगे, जो पूर्वोत्तर राज्य की दो दिवसीय दौरे पर गए हैं? (वार्ता)
Thursday, June 4
Breaking News
- बिल को नियत्रंण करने की चाबी अब आपके पास
- वन भूमि पर अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने 34 मकानों पर चलाया बुलडोजर
- BJP नेता सतर्क रहें, मंत्री स्वपन दासगुप्ता का TMC पर बड़ा हमला; बोले- पुराने पाप धोने की कोशिश
- सिकल सेल उन्मूलन प्रयासों को दें सघनता : राज्यपाल पटेल
- बरसों का सपना हुआ साकार, अब भविष्य को लेकर नहीं कोई चिंता; जीवन में आई नई उम्मीद
- नैनो उर्वरकों से खेती बन रही अधिक लाभकारी, किसान अपना रहे ‘कम लागत, अधिक मुनाफा’ का मॉडल
- नीलामी में BJP का बड़ा दांव, 45 करोड़ की बोली लगाकर बिल्डरों को पछाड़ खरीदी जमीन
- पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी OBC आयोग की रिपोर्ट
- 95 साल की राधा बनीं ‘बहादुर दादी’, सूझबूझ से बचाईं कई जानें, मुजफ्फरपुर में हो रही सराहना
- NDPS केस में रिश्वतखोरी का आरोप, दो एसआई निलंबित, दुर्ग SSP की कार्रवाई से मचा हड़कंप


