नई दिल्ली (mediasaheb.com)| लोकसभा में बुधवार को कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगाेई की ओर से प्रस्तुत केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में अविश्वास संबंधी प्रस्ताव को अध्यक्ष ओम बिरला ने अनुमति प्रदान कर दी। शून्यकाल के दौरान जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद ओम बिरला ने सदस्यों को सूचित किया कि उन्हें गौरव गोगोई की ओर से मंत्रिपरिषद में अविश्वास का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। वह इस प्रस्ताव को अनुमति प्रदान करते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन के नेताओं से विचार-विमर्श करके वह अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए समय आदि निर्धारित करेंगे। वर्तमान लोकसभा में मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है।(वार्ता)
Sunday, June 7
Breaking News
- नेपाल के विदेश मंत्री बोले भारत आर्थिक शक्ति, सीमा विवाद बातचीत से सुलझेगा
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- ट्रंप प्रशासन के AI सलाहकार श्रीराम कृष्णन देंगे पद से इस्तीफा
- झारखंड में 100 नए सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस योजना फंसी, 400 करोड़ की फंडिंग अटकी
- साड़ियों के ढेर के नीचे छिपा TMC नेता गिरफ्तार, हावड़ा में वीडियो वायरल
- CM साय का अफसरों को सख्त संदेश: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होनी चाहिए
- MP स्वास्थ्य विभाग में तबादलों के नए नियम लागू, एक स्थान पर 3 साल की सेवा अनिवार्य
- राजस्थान में चौंकाने वाले आंकड़े: कीटनाशक संपर्क से 2 साल में 535 किसानों की मौत
- विश्वविद्यालय ज्ञान के प्रकाश पुंज, उत्कृष्टता के लिए करें कार्य: राज्यपाल
- आरबीआई सुधारों से 75 अरब डॉलर तक विदेशी निवेश की उम्मीद, रुपये को मिल सकती मजबूती


