बेहतरीन कार्यस्थल संस्कृति के लिए जेएसपी को मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क का प्रमाणपत्र
जुलाई 2023 से जुलाई 2024 की अवधि के लिए मिला है प्रमाणपत्र
रायपुर(mediasaheb.com)| भारत के अग्रणी उद्योग समूहों में से एक और विश्व स्तर पर स्टील, बिजली, खनन एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जानी-पहचानी कंपनी जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) को जुलाई 2023 से जुलाई 2024 की अवधि के लिए “ग्रेट प्लेस टू वर्क” (जीपीटीडब्ल्यू) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है
बता दे कि यह प्रमाणपत्र प्रदान करने वाली संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क का दुनिया में बड़ा नाम है और इसकी बड़ी साख है इसलिए इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करना गर्व का विषय माना जाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र मिलना जेएसपी की उस अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी आगे बढ़ सकता है, कंपनी के विकास में सकारात्मक योगदान कर सकता है और खुद को पोषित एवं प्रेरित महसूस कर
सकता है।
जेएसपी के चेयरमैन श्री नवीन जिन्दल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ हमारे लोगों की निष्ठा एवं समर्पण के कारण हमारी असाधारण विकास यात्रा संभव हुई है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि जेएसपी के लिए हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के केंद्र में लोगों को रखकर और सभी के लिए सपनों के कार्यस्थल का निर्माण कर हम अपने व्यवसाय को न सिर्फ नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे बल्कि अपने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।”
ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र हासिल करना जिन्दल स्टील एंड पावर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो कर्मचारियों को सशक्त बनाता है और इनोवेशन, विकास एवं सांझी सफलता को बढ़ावा देता है। स्टील, ऊर्जा, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अग्रणी जिन्दल स्टील एंड पावर एक प्रमुख भारतीय उद्योग समूह है, जिसका लक्ष्य राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करना और एक बेहतरीन विश्व का निर्माण करना है।
दुनिया भर में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ जेएसपी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर अपनी क्षमता और दक्षता में नए आयाम जोड़ रही है।
Saturday, July 25
Breaking News
- 25 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन? जानें किस राशि का चमकेगा भाग्य
- राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी
- वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी
- शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील
- एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप
- जनकल्याण की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल रही सफल, लाखों प्रदेशवासियों को मिला लाभ
- युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- योगी सरकार के 94 पुलिस अधिकारियों ने सीखी फॉरेंसिक विज्ञान की बारीकियां


