नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना पर आधारित है नाटक
रायपुर (mediasaheb.com) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में श्री दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री को श्री पारकर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी नाटक राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी पर आधारित है। उन्होंने इस नाटक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे बदलाव को रेखांकित किया है। ‘सुराजी गांव‘ रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री राजेंद्र निषाद, श्री संतोष निषाद, श्री दानिश्वर कुमार, श्री लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Sunday, October 4
Breaking News
- दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में पायलट पर हमला, इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- ग्वालियर जिला अस्पताल में 6 घंटे बिजली गुल, 7 मरीजों के ऑपरेशन टले; एक्स-रे और CT जांच भी ठप
- झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, पूजा पंडालों में पंचमी से तैनात रहेंगे कर्मचारी
- UP में EV चार्जिंग की टेंशन खत्म! 238 जगहों पर बनेंगे नए चार्जिंग स्टेशन, नोएडा-लखनऊ समेत कई शहर शामिल
- चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत
- भिलाई नगर निगम की अनूठी पहल: जल प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए तैयार होगी एकीकृत योजना
- पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चीफ सेलेक्टर बनने की खबरों पर शोएब अख्तर का बड़ा बयान
- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड पर कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान, जांच रिपोर्ट को बताया ‘लीपापोती’
- यूक्रेन ने की भारत के युद्धविराम प्रस्ताव की पुष्टि, विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने की तारीफ
- रायपुर में AGRATHON 4.0 का जोश, देशभर से पहुंचे धावकों ने लगाई दौड़


