नई दिल्ली (mediasaheb.com)| वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी स्थिर रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.44 प्रतिशत की गिरावट लेकर 75.27 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड गिरकर 79.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।(वार्ता)
Friday, February 20
Breaking News
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: गुलमर्ग में चमकेगा नए भारत का खेल विजन
- 2027 चुनाव से पहले यूपी में RSS सक्रिय, योगी के बाद डिप्टी CMs की मोहन भागवत से मुलाकात
- वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा अब सिर्फ 20 मिनट में, जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
- लगातार तीसरी बार शून्य पर आउट अभिषेक शर्मा, टीम इंडिया के लिए बढ़ी टेंशन
- छतरपुर की 18 वर्षीय बेटी का जलवा, कैनोइंग में जीते 20 मेडल—स्टेट से इंटरनेशनल तक लहराया परचम
- अफगानिस्तान में पत्नियों पर हिंसा ‘लीगल’ की चर्चा, भारत में क्या है कानून और कितनी है सजा?
- मोटापे के इलाज में बड़ी राहत, सरकारी अस्पताल में मुफ्त बेरिएट्रिक सर्जरी शुरू
- भारत-जिम्बाब्वे समेत 12 टीमों को T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड करेंगे मेजबानी
- ‘स्टील्थ’ क्रूज मिसाइल: 700 KM रेंज, S-400 और THAAD के लिए चुनौती, ब्रह्मोस से भी आगे
- सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट संदेश: मुफ्त योजनाएं रेवड़ी नहीं, रोजगार के अवसर पैदा करें


