मुंबई (mediasaheb.com) | महेन्द्र सिंह धोनी की तमिल फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।महेंद्र सिंह अब फिल्म निर्माता बन गए हैं। धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरटेनमेंट के तले बनी उनकी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड‘ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की कहानी ऐसे कपल्स के ईर्द गिर्द धूमती है, जो एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, पर काफी दिक्कतें आती हैं। इस फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना की मुख्य भूमिका हैं। कहानी गौतम की है, जो मीरा से बेशुमार प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन साथ ही वह मां के साथ रहना चाहता है। लेकिन मीरा इससे सहमत नहीं है। इस वजह से गौतम कुर्ग के लिए ट्रिप प्लान करता है, ताकि मां के साथ उसकी होने वाली पत्नी मीरा का भी बॉन्ड मजबूत हो सके।
रमेश तमिलमणि द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ में नादिया और योगी बाबू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म लेट्स गेट मैरिड को धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने मिलकर प्रोड्यूस किया हैं। वहीं दोनों ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी तैयार की है। यह फिल्म 31 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।(वार्ता)
Saturday, February 14
Breaking News
- पुलवामा हमले की बरसी: पीएम मोदी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, उनका साहस भारतीयों के लिए प्रेरणा
- स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत से पटरी पर लौटने उतरेगा इंग्लैंड
- भोपाल में वैलेंटाइन डे पर चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, लट्ठबंद कार्यकर्ताओं और पुलिस तैनाती
- इंदौर में MBA छात्रा के साथ दरिंदगी, आरोपी मुंबई से गिरफ्तार; वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
- आजमगढ़ शिया-सुन्नी दंगा केस में बड़ा फैसला: 12 आरोपी दोषी करार
- गुनाह कबूलने के बाद निखिल गुप्ता की सजा पर जल्द फैसला, US ने रखी ये मांग
- T20 वर्ल्ड कप 2026 में आज बड़ा मुकाबला: एक टीम बाहर, दूसरी को सुपर 8 में एंट्री
- पटवारी-आरआई 15 दिन बाद काम पर लौटे, कलेक्टर की बैठक में हड़ताल समाप्त का किया ऐलान
- उत्तर प्रदेश ने तय की है अपराध व अव्यवस्था से अनुशासन और कर्फ्यू से कानून के राज की यात्राः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश इमर्जिंग टेक्नोलॉजी और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


