मुंबई (mediasaheb.com)बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान अपनी दोस्त और निर्देशक फराह खान की आने वाली फिल्म को प्रोडयूस कर सकते हैं। शाहरुख और फराह की दोस्ती इंडस्ट्री में सालों पुरानी है। फराह खान ने जब वर्ष 2004 में निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा तो उन्होंने अपने शाहरुख को अपनी पहली फिल्म ‘मैं हूं ना’ में कास्ट किया था। इसके बाद फराह खान ने शाहरूख खान को वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ओम शांति ओम और वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म हैप्पी न्यू ईयर मे निर्देशित किया।चर्चा है कि शाहरुख और फराह खान जल्द एक बार फिर एक साथ काम करने जा रहे हैं। शाहरुख ,फराह खान की नई मसाला फिल्म को प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो इस साल के अंत में इस फिल्म की घोषणा कर दी जाएगी और इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।(वार्ता)
Tuesday, April 14
Breaking News
- छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल
- ट्रंप-मोदी 40 मिनट की बातचीत: पाकिस्तान वार्ता फेल होने के बाद कूटनीतिक हलचल तेज
- नकली दवाओं के अवैध कारोबार पर बड़ा एक्शन: खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमारी, आरोपी गिरफ्तार
- ईरान-अमेरिका टकराव के बीच फ्रांस की एंट्री, क्या मैक्रों दिला पाएंगे शांति का रास्ता?
- 10 तक सैलरी, दोगुना ओवरटाइम और बोनस: नोएडा आंदोलन से श्रमिकों को मिली ये बड़ी राहतें
- पाइपलाइन विछी है तो पीएनजी कनेक्शन जरूर लें : मंत्री राजपूत
- हेल्पलाइन 1912 बनी विद्युत उपभोक्ताओं का संबल, 2025-26 में करीब 99% शिकायतों का निस्तारण
- 28199 किसानों से 12 लाख 52 हजार 470 क्विंटल गेहूँ की खरीदी : खाद्य मंत्री राजपूत
- माखुपुरा में पीने के पानी की चोरी का भंडाफोड़, खेतों में सिंचाई का खुलासा
- समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री


