रायपुर(mediasaheb.com)| वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधन में वरिष्ठ समाजसेवी एवं दिवंगत कांग्रेस नेता स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल की स्मृति में कॉरपोरेट क्रिकेट लीग फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे संस्करण का भव्य रंगारंग शुभारंभ सुभाष स्टेडियम रायपुर की दूधिया रौशनी में नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे, श्रीमती सरोजनी इंदरचंद धड़ीवाल, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे की उपस्थिति में किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं आयोजक प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मैच इनफिनिटी रायपुर और इंडियन डेंटल एसोसियेशन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इनफिनिटी ने इरफान सद्दाम के 87 और पंकज के 48 रनों की बदौलत 10 ओवरों में 3 विकेट पर 179 रन बनाए, जवाब में डेंटल एसोसियेशन की टीम 145 रन ही बना सकी। इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गए। दिन का दूसरा मैच रायपुर सराफा संघ और अविनाश ग्रुप के मध्य खेला गया, अविनाश ग्रुप के 111 रनों के लक्ष्य के लक्ष्य को सराफा ने आसानी से प्राप्त कर मैच जीत लिया वहीं अंतिम मैच में एक्सिस बैंक ने इंडियन डेंटिस्ट एसोसियेशन को को हराया।
Tuesday, April 14
Breaking News
- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट, नोयना का सच आया सामने
- सैदा गोदाम में पीडीएस चावल चोरी का बड़ा खुलासा, प्रबंधन और ट्रांसपोर्टर पर मिली भगत के गंभीर आरोप
- जिला सहकारी बैंक में आग का कहर: शॉर्ट सर्किट से कंप्यूटर और दस्तावेज जलकर खाक
- Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च, 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ
- बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे, बीजेपी ने विधायक दल का नेता चुना, कल होगा शपथ ग्रहण
- ‘श्री कृष्ण की लीला और पांडवों के पराक्रम’ की देखिए अमिट छाप
- JAC 11वीं रिजल्ट 2026 घोषित, 99% से ज्यादा स्टूडेंट्स पास
- झारखंड में सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़, 10 लाख में परीक्षा पास कराने की डील
- प्रदेश के राइस मिल उद्योग पर गंभीर वित्तीय संकट, 700 मिलें हो चुकीं बंद!
- रायपुर में नकली दवा रैकेट का भंडाफोड़: सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार


