रायपुर (mediasaheb.com)| विश्व हिन्दू परिषद(विहिप) की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक 24 जून से रायपुर में होने जा रही है। शुक्रवार को एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप के केन्द्रीय महा-मंत्री श्री मिलिंद परांडे ने बताया कि इस त्रि-दिवसीय बैठक में संगठन की 2024 में होने वाली षष्ठीपूर्ति (60 वर्ष) के लक्ष्य तय करने के साथ उनकी सिद्धि हेतु व्यापक कार्य-योजना बनाई जाएगी। विहिप अपने सेवा कार्यों को द्रुत गति देने के साथ धर्मांतरण, लव जेहाद, गो हत्या व मंदिरों की सरकारी अधिगृहण से मुक्ति हेतु मंथन करेगी। बैठक में विहिप अध्यक्ष पदम् श्री डॉ आर एन सिंह व केन्द्रीय कार्याध्यक्ष सीनियर एडवोकेट श्री आलोक कुमार के अतिरिक्त देश भर से लगभग 200 विहिप पदाधिकारी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की 24 से 26 जून तक माहेश्वरी भवन रायपुर में आयोजित इस बैठक में संगठन के दृढ़ीकरण व विस्तार के साथ हितचिंतकों की संख्या 72 लाख से 1 करोड़ तक ले जाने हेतु योजना बनेगी। अभी पूरे देश में विहिप की 65 हजार समितियां हैं जिनको 1 लाख तक ले जाया जाएगा। पूज्य संतों ने पिछली केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल ने बैठक में निर्णय लिया है कि सभी संत देश भर में घर घर जा कर हिन्दू समाज का जन-जागरण करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता शौर्य यात्राएँ निकालेंगे। बैठक में कुछ प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी जिसकी सूचना आगामी प्रेस वार्ता में दी जाएगी।
Saturday, July 25
Breaking News
- डूरंड कप के लिए रांची में ट्रैफिक प्लान जारी, जानें पार्किंग व्यवस्था
- जिला चिकित्सालय अनूपपुर में निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न
- गोविंद गोयल बोले- आवासीय परिसरों में संचालित व्यापार पर कार्रवाई तत्काल रोकी जाए
- फास्ट ट्रैक कोर्ट में 3 माह में होगा परीक्षा जैसे अन्य मामलों का निराकरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- जबलपुर हाईकोर्ट की सख्ती का बड़ा असर: NHAI ने टोल टैक्स में की 70 फीसदी तक की कटौती
- झारखंड में SIR की समयसीमा तय, 29 जुलाई तक जमा होंगे गणना प्रपत्र
- सात साल बाद खुलेगा निजी यूनिवर्सिटी का रास्ता, राजस्थान सरकार ने बदले नियम
- दालमंडी चौड़ीकरण अभियान में फिर चला बुलडोजर, 10 भवनों पर कार्रवाई
- बिहार सरकार के 100 दिन पूरे, 11 हजार करोड़ की योजनाओं का एलान
- जयपुर बना दुनिया का छठा सबसे खुशहाल शहर, भारत में नंबर वन


