नई दिल्ली, (mediasaheb.com)| केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह भारत-अमेरिका संबंधों में एक बड़ा मील का पत्थर है। हरदीप सिंह पुरी ने यहां भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब प्रधानमंत्री पहली बार अमेरिका दौरे पर गए थे, तब भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी और आज यह पांचवे क्रम पर आ गया है। PM मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान की गयी पहल और समझौतों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने अपनी रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की घोषणा की , जो महत्वपूर्ण तथा उभरती हुई प्रौद्योगिकी पर पहल है। इसके अलावा नासा और इसरो 2023 तक मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग के लिए एक रणनीतिक ढांचा विकसित किया जायेगा।
अमेरिकी कांग्रेस में PM मोदी के संबोधन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र में उनका संबोधन और वहां मौजूद प्रतिनिधियों का उनसे ऑटोग्राफ मांगना एक विश्व नेता के रूप में उनके कद का प्रमाण है। उन्होंने कहा , “दुनिया भर से केवल कुछ ही लोगों ने अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। अगर हम इतिहास में देखें तो पता चलता है कि नेल्सन मंडेला और विंस्टन चर्चिल को यह मौका मिला था।” (वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- अंग्रेजों के दौर की शिमला रेल कार अब हाईटेक, एयर ब्रेक सिस्टम से सफर होगा और सुरक्षित
- Bigg Boss 17 फेम अनुराग डोभाल का छलका दर्द, 10 करोड़ की बाइक कलेक्शन बेचने का खुलासा
- राजस्थान पंचायत चुनाव, अवमानना याचिका पर सुनवाई टली, 26 मई को अगली तारीख
- बिलासपुर-झारसुगुड़ा रेल रूट पर चौथी लाइन का काम तेज, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित
- बंगाल के फलता में चुनावी संग्राम तेज, वोटिंग से 72 घंटे पहले कोर्ट पहुंचे TMC के जहांगीर खान
- पटना से सीवान तक पुलिस का एक्शन, दो जिलों में अपराधियों का हाफ एनकाउंटर
- सासाराम-पटना इंटरसिटी की जनरल बोगी में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
- गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने
- जून 2026 में गुरु गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत
- मंडियों में धान की रिकॉर्डतोड़ आवक, पिछले साल के आंकड़े हुए ध्वस्त


