मुरैना, (mediasaheb.com)| केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकजुट हो रहे विपक्षी दलों के संबंध में कहा है कि विपक्षी एकता केवल हवाबाजी है। उन्होंने कल यहां संवाददाताओं से कहा कि जब चुनाव आते हैं तब कांग्रेस विपक्षी एकता की बात करने लगती है। श्री तोमर यहां भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल गोयल के परिवार में एक विवाह समारोह में शामिल होने आए थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि पटना की बैठक में कई विपक्षी दल नहीं थे, फिर भी कांग्रेस चुनाव आते ही विपक्षी एकता की बात करने लगती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अपनी कोई समझ नहीं हैं।श्री तोमर ने कहा कि कांग्रेस का चार राज्यों में अपनी सरकार बनाने का दावा केवल उसका भ्रम है।मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के कार्यकर्ता हैं और उनके पास जो काम है, वह बहुत अच्छा काम है।(वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 50 वर्षों से प्रदेश की धड़कन: समय को मात देने वाला सारंगपुर का स्वदेशी पॉवर ट्रांसफार्मर
- होर्मुज स्ट्रेट फिर संकट में! US हमलों के बाद तेल-गैस सप्लाई पर खतरा, धीमा पड़ा समुद्री ट्रैफिक
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- सरकार गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
- MP UCC: अब लिव-इन रिलेशन में रहना आसान नहीं, शादी जैसा रजिस्ट्रेशन और अलग होने पर तलाक जैसी प्रक्रिया
- महाराष्ट्र में UCC की तैयारी तेज, मसौदा तैयार करने के लिए सरकार ने बनाई 7 सदस्यीय समिति
- माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ
- ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ पूजन
- WhatsApp का नया Birthday Feature: अब बर्थडे आने पर मिलेगा ऑटो अलर्ट, जानें कब होगा लॉन्च
- नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया


