रायपुर (mediasaheb.com)| आज आंजनेय विश्वविद्यालय में अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों सहित शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ ने में भाग लिया।
इस वर्ष अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ रही।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. रूपाली चौधरी, कुलपति डॉ. टी रामाराव एवं महानिदेशक डॉ. बी.सी. जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक एवं विश्वविद्यालय की स्पोर्ट ऑफिसर सुश्री नीतू सिंह ने किया। कार्यक्रम में उन्होंने योग की महिमा को रेखांकित करते हुए21 जून को ही मनाये जाने के कारण पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. बी.सी. जैन ने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा का मिलन है। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ शरीर और निरोगी काया के लिए जीवन में योग को अपनाना चाहिए।वहींं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी रामाराव ने योग की आवश्यकता और प्रतिदिन जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रतिदिन 1 घंटे किय गये योगाभ्यास से 23 घंटे व्यक्ति ऊर्जावान रह सकता है।इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में सभी विद्यार्थियों सहित शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ ने योगाभ्यास किया।
Saturday, June 13
Breaking News
- मानसून के दौरान भोपाल मंडल होकर होकर संचालित जबलपुर-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी कोंकण रेलवे में रहेगी परिवर्तित
- प्लेन क्रैश में देश ने खोए 5 जांबाज, एयरफोर्स ने हादसे की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए
- एमपी टूरिज्म को कॉन्फ्रेंस मैनेजमेंट में उत्कृष्टता पुरस्कार
- MP Weather Update: 5 जिलों में तेज आंधी, 33 जिलों में बारिश का अलर्ट; 15 से 18 जून के बीच दस्तक देगा मानसून
- 16 जून से खुलेंगे स्कूल, तिलक लगाकर होगा स्वागत; मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म और एडमिशन फेस्ट की तैयारी
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की भेंट
- राजस्थान में पेंशन नियमों में बड़ा बदलाव, अब फेस ऑथेंटिकेशन से बनेगा जीवन प्रमाण पत्र
- बिहार उपमुख्यमंत्री को धमकी देने वाला साइबर बदमाश शेखपुरा से ट्रेस, मोबाइल जब्त
- ‘पंचायत’ फेम रघुबीर यादव ने साझा किया जीवन संघर्ष, थिएटर से फिल्मी सफर तक की कहानी
- भोजपुर का लाल देश पर कुर्बान: असम विमान हादसे में अग्निवीरवायु दानिश आलम वीरगति को प्राप्त


