भोपाल,(Mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में विकास कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक पुनरुत्थान को भी अहमियत मिली है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि श्री मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष सांस्कृतिक पुनरुत्थान के 9 वर्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ओर जहां विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गयी, वहीं दूसरी ओर भारत की पुरातन संस्कृति के संरक्षण को भी महत्व दिया गया। उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों और जनजातीय नायकों का सम्मान हो या बाबा विश्वनाथ धाम का कायाकल्प, श्री महाकाल महालोक का भव्य निर्माण हो अथवा अयोध्या में भगवान् श्री राम मंदिर का निर्माण, इन विशिष्ट प्रयासों से भारत की आध्यात्मिक चेतना, संस्कृति एवं परंपराओं को नई शक्ति प्राप्त हुई है। भारत अब विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के नव पथ पर नव गति से गतिमान है।(वार्ता)
Friday, July 24
Breaking News
- Gmail पासवर्ड भूलने की चिंता खत्म, Google लाया सेल्फी वीडियो फीचर
- कारगिल विजय में पश्चिमी राजस्थान के स्टेशनों ने निभाई रणनीतिक भूमिका
- iPhone 17 सीरीज होगी महंगी, Apple बढ़ा सकता है कीमतों में 15 फीसदी तक इजाफा
- बिहार में उग्र प्रदर्शन, उपद्रवियों की पहचान बताने पर मिलेगा दस हजार इनाम
- यूपी के छोटे जिलों तक फैला नकली दवाओं का खतरनाक नेटवर्क अब
- मंगल मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, तीन राशियों की बदलेगी किस्मत
- अश्विन का गंभीर पर वार, बोले टीम इंडिया की रणनीति में नहीं दिख रही स्पष्टता
- Raipur Police की बड़ी पहल! देवेंद्र नगर थाने में शुरू हुआ E-Malkhana 2.0, बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी
- खेसारी लाल यादव पर साइबर केस दर्ज, अंजना सिंह ने लगाए गंभीर आरोप
- छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन चलेगी, दुर्ग-बिलासपुर-रायगढ़ समेत कई स्टेशनों पर ठहराव


