मुंबई (mediasaheb.com) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर आज 38 वर्ष की हो गयी। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का जन्म 09 जून 1985 में मुंबई में हुआ। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण सोनम का झुकाव भी फिल्मों की ओर था।सोनम ने वर्ष 2007 में प्रदर्शित संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से अपने सिने कैरियर की शुरूआत की। रणबीर कपूर की भी यह पहली फिल्म थी। हालांकि सोनम की डेब्यू फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
सोनम ने इसके बाद राकेश ओम प्रकाश मेहरा की वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म दिल्ली 6 में अभिनय किया।हालांकि यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन सोनम के अभिनय को दर्शको ने जरूर पसंद किया।वर्ष 2013 सोनम कपूर के करियर का महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ।इस वर्ष सोनम की रांझना और भाग मिल्खा भाग जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी।
वर्ष 2015 में सोनम की एक और सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो प्रदर्शित हुयी । इसके बाद सोनम कपूर की फिल्म नीरजा प्रदर्शित हुयी है।यह फिल्म एयरहोस्टेस नीरजा भनोत के जीवन पर आधारित है जिन्होंने आतंकवादियों से विमानयात्रियों की जान बचाते हुये अपनी जान दे दी थी। वर्ष 2018 में सोनम ने पैडमैन और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसके बाद सोनम ने दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से शादी कर ली। (वार्ता)
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


