नई दिल्ली(Mediasaheb.com)| रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत को उभरती हुई सुपरपॉवर बताते हुए कहा है कि यह पुनर्जागरण का दौर है और हम सब को मिलकर देश का पुराना गौरव लौटाकर उसे वैश्विक शक्ति बनाना है।
श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां एक निजी टेलीविजन के कार्यक्रम में कहा ,“ यह पुनर्जागरण का दौर है, यह एक ग्लोबल सुपरपावर के रूप में भारत की पुनर्स्थापना का समय है। अँधेरा छट चुका है, और नए भारत का नया सूर्योदय हो रहा है। इसलिए मैं इमेर्जिंग सुपरपावर से इत्तेफाक नहीं रखता, बल्कि मैं भारत को एक रिसर्जेंट सुपरपावर के रूप में देखता हूँ। ”
संबोधन की शुरुआत कहते हुए उन्होंने कहा कि 17 वीं शताब्दी तक, भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था थी, जो दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद का एक चौथाई से अधिक थी, लेकिन कमजोर सैन्य और राजनीतिक दासता के कारण इसने अपना गौरव खो दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए इन दोनों मोर्चों पर काम कर रही है जिससे कि भारत अपनी पुरानी गौरवशाली स्थिति को फिर से हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि मजबूत रक्षा उद्योग के आधार पर सेना को ताकतवर, युवा और तकनीक से लैस सशस्त्र बल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके साथ ही देश में अत्याधुनिक हथियारों तथा उपकरणों के विनिर्माण और औपनिवेशिक मानसिकता से छुटकारा पाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।(वार्ता)
Wednesday, April 29
Breaking News
- एमपी टूरिज्म को मिला लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन का प्रतिष्ठित सम्मान
- हाईकोर्ट का समर वेकेशन शेड्यूल जारी: 18 मई से 12 जून तक बंद रहेंगे कोर्ट
- पुलिस में एक लाख नई भर्ती इसी वर्ष: मुख्यमंत्री योगी
- गंगा एक्सप्रेसवे आईएमएलसी: निवेशकों के लिए ‘हाई-इंसेंटिव कॉरिडोर’, सब्सिडी से सिंगल विंडो तक पूरा सपोर्ट सिस्टम तैयार
- पीएम मोदी आज (बुधवार) राष्ट्र को समर्पित करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी की ‘लाइफ लाइन’ पर दौड़ेगा विकास
- राजधानी रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन: 11 श्रमवीरों को मिलेगा ‘श्रमश्री’ सम्मान, ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी
- खोंगापानी बस स्टॉप पर सभी बसों का ठहराव अनिवार्य, सांसद ज्योत्सना महंत की पहल से मिली बड़ी राहत
- योगी सरकार के संरक्षण में पिछड़ा वर्ग कल्याण को नई दिशा, आयोग की बैठक में बड़े फैसले
- जंगल में जुए के अड्डे पर पुलिस का ताबड़तोड़ छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार, फिल्मी अंदाज में बड़ी सफलता
- पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी


