रायपुर (mediasaheb.com)| 21 मई रविवार को प्रतिवर्ष की भांति पूर्व प्रधानमंत्री भारत- रत्न स्व. राजीव गांधी के 32 वें बलिदान को आतंकवाद विरोध के दिवस में मनाया जायेगा। राजीव गांधी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में चाहे व आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक, वैज्ञानिक टेक्नालॉजी या विदेशिक नीति नित नई उपलब्धियां पाई है। स्व. राजीव गांधी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे, वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। उनकी आत्मीय सोच था कि व्यक्ति को अपने भौतिक अधिकार एवं भौतिक कर्तव्यों का पूर्ण ज्ञान हो और वह उसका ईमानदारी से पालन करें। गांव की पंचायत को खुद निर्णय लेने का अधिकार हो राजीव गांधी ने कहा था राष्ट्रवाद, धर्म निरपेक्षता और सामाजवादी विचारधारा ही हमारे इस महान देश की अकेली प्रासंगिक विचारधारा है। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को शपथ दिलाया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी स्व. राजीव गांधी के नाम पर विभिन्न न्याय योजनायें चला रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव युवा ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब जैसी योजनाओं से छत्तीसगढ¬ भूपेश सरकार स्व. राजीव गांधी के सपनों को साकार कर रही है।
Friday, October 23
Breaking News
- 23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
- भोपाल मास्टर प्लान 2047 के विरोध में किसानों का प्रदर्शन
- डाक विभाग की GDS भर्ती में फर्जीवाड़ा, CBI जांच में खुलासा
- गिलहरी के बच्चों को बचाने 15 किमी दूर पहुंचे गंगा सिंह
- मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई
- राष्ट्रीय एकता दिवस एवं नशामुक्ति का संदेश लेकर मध्यप्रदेश से रवाना हुआ 7 सदस्यीय बाइक दल
- भोपाल में हाउसिंग बोर्ड के जर्जर मकानों का होगा पुनर्निर्माण : मंत्री सारंग
- सोशल इम्पैक्ट बॉण्ड लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश : राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौर
- राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में होगा ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’
- मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवी राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में दिए निर्देश


