धार,(mediasaheb.com)| मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पूर्व आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर एक सौ यूनिट बिजली ‘माफ’ और दो सौ यूनिट बिजली ‘हाफ’ की जाएगी।
श्री कमलनाथ ने धार जिले के बदनावर में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि वे पहली बार कह रहे है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने ‘एक सौ रुपए में एक सौ यूनिट नहीं’, बल्कि एक सौ यूनिट बिजली माफ की जाएगी। इसके साथ ही दो सौ यूनिट बिजली हाॅफ की जाएगी। यानी कि दो सौ यूनिट बिजली के बिल आधे किए जाएंगे।
श्री कमलनाथ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले ही नारी सम्मान योजना की घोषणा कर चुके हैं, जिसके तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह पंद्रह सौ रुपए जमा करने और रसोईगैस टंकी पांच सौ रुपए में मुहैया कराने का वचन दिया गया है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से महिलाओं से फार्म भी भरवाना प्रारंभ कर दिया गया है।
इसके पहले बदनावर पहुंचे श्री कमलनाथ ने जनसभा और पत्रकार वार्ता में राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, गरीब, युवा और प्रत्येक वर्ग राज्य में परेशान है। उन्होंने कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोग भी परेशान हैं। (वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- पश्चिम बंगाल में आज से आयुष्मान भारत लागू, 3.39 करोड़ लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन
- राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 नगर पालिका अधिकारियों के तबादले
- वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी
- अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहाः सीएम योगी
- जशपुर की कैलाश गुफा में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए करेंगे दर्शन; 16 हाथियों ने डाला डेरा
- NLSIU दीक्षांत समारोह में CJI सूर्यकांत और BCI अध्यक्ष को बुलाने पर छात्रों-पूर्व छात्रों की आपत्ति
- ग्वालियर में आज भी जीवंत है पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत, इन 5 जगहों से जुड़ी यादें
- Sunshine Pictures IPO: 18 अगस्त को खुलेगा इश्यू, ₹360 तक प्राइस बैंड; GMP ने बढ़ाई उम्मीद
- कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण
- नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मस्जिद-मदरसों की बढ़ती संख्या पर सवाल, जनसांख्यिकी बदलाव की चर्चा


