नई दिल्ली (mediasaheb.com)|मध्य प्रदेश के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राष्ट्रीय राजधानी के हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर इंद्रप्रस्थ नगर किया जाए। मध्य प्रदेश में सतना के सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता राजीव कुमार खरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर उक्त अनुरोध किया है। पत्र की प्रति देश के गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी प्रेषित की गई है।
पत्र में उल्लेख किया गया कि महाभारत काल के दौरान जहां आज दिल्ली है उसे इंद्रप्रस्थ नगर के नाम से पांडवों के द्वारा स्थापित किया गया था। आज दिल्ली में इंद्रप्रस्थ को याद करने का कोई महत्वपूर्ण स्मृति चिह्न नहीं है। इसलिए हज़रत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन का नाम बदल कर इंद्रप्रस्थ नगर किए जाने से पांडव कालीन युग के नाम का अस्तित्व स्थापित हो सकेगा। (वार्ता)
Saturday, August 22
Breaking News
- शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- 7 जुआरियों पर पुलिस की कार्रवाई, ₹2.01 लाख की सामग्री और 6 दोपहिया वाहन जब्त
- सक्षम योजना से संवरी किस्मतः ईंट के कारोबार से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कुसुम
- MP के किसानों को खाद के लिए नहीं होगी परेशानी, सरकार ने जारी किए WhatsApp और हेल्पलाइन नंबर
- जाति से आगे निकला ‘महिला वोट बैंक’, 6 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाता तय करेंगी सत्ता का समीकरण
- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- झारखंड में 18 प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों की बढ़ी उम्मीद, 24 अगस्त को हाई कोर्ट में सुनवाई
- अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद, RLD ने बताया जाट समाज का अपमान
- रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने कैट ने डीआरएम के समक्ष उठाई क्षेत्र की आवाज
- 8वें वेतन आयोग में 2.0 फिटमेंट फैक्टर हुआ लागू तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित


