उज्जैन(mediasaheb.com)| भारत के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख भगवान महाकालेश्वर मंदिर देश विदेश के यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को देखते हुए मंदिर के आसपास करोड़ों रुपए की राशि से किए जा रहे विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य जोरशोर से जारी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक श्री महाकाल महालोक का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण में रूद्र सागर के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। इसमें बड़े रूद्र सागर तालाब के डि-सिल्टिंग, ड्रेजिंग एवं स्लज हटाने का कार्य शामिल है। छोटे रूद्र सागर में लैंड स्केपिंग सहित मनोरंजक क्षेत्र, वैदिक वाटिका, ध्यान कुटी एवं छायादार विश्राम व्यवस्था भी तैयार की जा रहीका का है। इन सबके साथ अत्याधुनिक तकनीक से आकर्षक पेडेस्ट्रियन पुल का निर्माण बड़े रूद्र सागर पर चारधाम पार्किंग की ओर से मानसरोवर के बीच किया जा रहा है। इस पुल के निर्माण होने से रूद्र सागर के सौंदर्य में चार चांद लग जायेंगे।(वार्ता)
Tuesday, October 6
Breaking News
- रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, युवाओं को मिलेंगे नौकरी के अवसर
- CG में BJP का सहयोग केंद्र आज, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल सुनेंगे समस्याएं
- Aadhaar Name Update: नाम में बदलाव के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट, जानें नया नियम
- SIR पर CM मोहन यादव की अपील- ‘भ्रम-अफवाह से बचें’, 10 अप्रैल तक मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम
- स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा
- राहु-केतु की चाल बदलेगी 6 राशियों की किस्मत! अगले 68 दिन करियर-धन और सफलता के लिहाज से खास
- LPG e-KYC नहीं कराया तो बढ़ी परेशानी, 11 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग प्रभावित
- मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की धीमी रफ्तार पर सम्राट सरकार सख्त, पूरे बिहार से मांगी रिपोर्ट
- जबलपुर में 100 साल पुराना मकान भरभराकर गिरा, मलबे में फंसे लोगों का रेस्क्यू
- भोपाल मेट्रो के ऑरेंज लाइन रूट पर फिर विवाद, विधायक आतिफ अकील ने जताई आपत्ति


