नयी दिल्ली (mediasaheb.com)| भारत निर्वाचन आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के गिरते स्तर को गंभीरता से लेते हुए सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों तथा उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के दौरान बयान देने में संयम बरतने और चुनावी माहौल खराब न करने की एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने हाल ही में चुनाव प्रचार के दौरान प्रमुख नेताओं , विशेष रूप से स्टार प्रचारकों की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली अनुचित शब्दावली और भाषा के उदाहरणों पर ध्यान आकृष्ट किया है।
एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी दलों एवं नेताओं के लिए चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता और उनके बयानों में कानूनी ढांचे के दायरे में रहना अनिवार्य है ताकि राजनीतिक संवाद की गरिमा को बनाए रखा जा सके तथा चुनावी माहौल को खराब न किया जा सके।
एडवाइजरी में निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों का ध्यान आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और अन्य वैधानिक प्रावधानों की ओर आकृष्ट किया है जो अपेक्षित अभियान की रूपरेखा तय करते हैं।(वार्ता)
Thursday, July 23
Breaking News
- पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल
- चंद्रमा का वृश्चिक गोचर, मेष समेत चार राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ
- मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर अवैध उर्वरक एवं कीटनाशक के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
- झारखंड में शुरू होंगे एएमई और एयर होस्टेस कोर्स, युवाओं को मिलेगा नया अवसर
- 53 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग के मास्टरमाइंड को राज्य GST ने किया गिरफ्तार
- महतारी वंदन योजना से माताओं और बहनों के जीवन में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- सपा शासन में भूमाफियाओं ने लोगों को ठगा, हमने दिया सम्मानजनक मुआवजा : सीएम योगी
- ‘कांकेयर’ ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान,शुद्ध जैविक उत्पादों की लगातार बढ़ रही मांग
- अजाक्स भवन भोपाल में कथित अवैध कब्जा, तोड़फोड़ एवं आपराधिक घटनाक्रम पर सख्त कार्रवाई की मांग
- राजस्व वसूली में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, लक्ष्य पूर्ति के लिए वर्तमान प्रयासों में लाए गति, निगमायुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश


