रायपुर (mediasaheb.com)| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई के अवसर पर मीडिया संस्थानों, प्रतिनिधियों और पत्रकारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है। इसी स्तंभ की मजबूती, पत्रकारिता के सम्मान, स्वतंत्रता और सुरक्षा की सुनिश्चितता के लिए पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के रूप में प्रेस की स्वतंत्रता को मौलिक अधिकारों में शामिल किया गया है।
श्री बघेल ने कहा कि आज के ग्लोबल दौर में मीडिया संस्थानों का महत्व अधिक होने के साथ ही उनके लिए चुनौतियां भी बढ़ गई है। छत्तीसगढ़ सरकार पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता के लिए संकल्पित है। प्रदेश में मीडिया प्रतिनिधियों की सहायता के लिए कई कदम उठाए गए हैं। छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है जहां पत्रकारों को सुरक्षा देने के लिए कानून बनाने की पहल की गई है।
Wednesday, July 22
Breaking News
- दतिया उपचुनाव 2026: निर्वाचन तैयारियां तेज, मतदान बढ़ाने के लिए SWEEP अभियान ने पकड़ी रफ्तार
- विश्व कप फाइनल हारने के बाद अर्जेंटीना पर डबल झटका, खिलाड़ियों पर कार्रवाई की तैयारी में FIFA
- महाकाल मंदिर में कांवड़ियों को बड़ी सौगात, सप्ताह में 4 दिन मिलेगी VIP जल अर्पण सुविधा
- वंदे मातरम पर नया कानून क्या है? क्या राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी 3 साल की जेल, समझिए पूरा मामला
- समान नागरिक संहिता से होगा सभी का भला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- EPFO के 5 नए नियम 2026 लागू, PF क्लेम और ऑटो-ट्रांसफर अब पहले से ज्यादा आसान
- सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, आतंकवाद बंद किए बिना बहाल नहीं होगी संधि
- MP में निजी सुरक्षा एजेंसियों के लाइसेंस पर नया नियम, 15 दिन में पुलिस रिपोर्ट, तय समय में होगा नवीनीकरण
- 22 जुलाई 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें किस राशि के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किसे रहना होगा सतर्क
- युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को मिलेगा बढ़ावा


