नई दिल्ली(mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर वहां के लोगों को बधाई दी। श्री मोदी ने ट्वीट कर गुजरात के लोगों को बधाई दी और कहा, “गुजरात ने अपनी सर्वांगीण प्रगति के साथ ही अपनी अनूठी संस्कृति के कारण एक छाप छोड़ी है। गुजरात स्थापना दिवस की बधाई। मैं प्रार्थना करता हूं कि राज्य आने वाले समय में विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”
उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को भी अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य को एक महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र दिवस की शुभकामनाएं। राज्य को महान संस्कृति और मेहनती लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय प्रगति को समृद्ध किया है। मैं आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूं।”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र दिवस भाषाई आधार पर बम्बई राज्य के दो राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। बम्बई पुनर्गठन अधिनियम ने 1960 में बम्बई राज्य को दो अलग-अलग राज्यों, गुजरात और महाराष्ट्र में विभाजित कर दिया था।(वार्ता)
Monday, May 18
Breaking News
- बंगाल के फलता में चुनावी संग्राम तेज, वोटिंग से 72 घंटे पहले कोर्ट पहुंचे TMC के जहांगीर खान
- पटना से सीवान तक पुलिस का एक्शन, दो जिलों में अपराधियों का हाफ एनकाउंटर
- सासाराम-पटना इंटरसिटी की जनरल बोगी में लगी आग, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी
- गोविंदा ने स्टेज पर लगाए ठुमके, डांस देख फैंस हुए दीवाने
- जून 2026 में गुरु गोचर से बदलेगा भाग्य, इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत
- मंडियों में धान की रिकॉर्डतोड़ आवक, पिछले साल के आंकड़े हुए ध्वस्त
- केरल में नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने CM पद की शपथ ली; PM मोदी ने दी बधाई
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ
- भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश- राहत-बचाव को लेकर रहें सतर्क
- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने छोड़ा ‘पायलट-फॉलो’ वाहनों का काफिला


