कोलार (mediasaheb.com)| प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सांप वाली टिपण्णी पर जवाब देते हुए रविवार को कोलार में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह सांप कहलाना स्वीकार करते हैं क्योंकि यह भगवान शिव का शृंगार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब कर्नाटक चु नाव में उनका सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? चुनाव में सांप अब कांग्रेस के लिए लिए सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है। ये लोग मेरी तुलना सांप से कर रहे हैं और जनता से वोट मांग रहे हैं।”
श्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए जमकर साधा निशाना। उन्होंने कहा,“भगवान शंकर के गले का शृंगार नाग है और मेरे लिए देश की जनता भगवान का रूप है। इसलिए, मैं सांप बनना स्वीकार करता हूं जो कि एक श्रृंगार है।” उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को करारा जवाब देगी। उन्होंने यहाँ जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा,“लेकिन मैं जानता हूं कि संतों और कर्मकांडों की भूमि कर्नाटक की जनता कांग्रेस के इस अपमान का अपने मतों से मुंहतोड़ जवाब देगी और उसके सारे मंसूबों को धराशायी कर देगी।”(वार्ता)
Thursday, October 22
Breaking News
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति
- ओला इलेक्ट्रिक को परिवहन विभाग का नोटिस
- कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में संभागीय बैठक सम्पन्न
- एशियन पैरा गेम्स-2026 में यूपी का जलवा, पदक जीतने पर सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
- अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल
- सचिन तेंदुलकर मार्ग का रुका काम तत्काल शुरू करने के निर्देश, बकायेदार ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई
- राजस्थान के 8 शहरों को मिलेंगी 675 इलेक्ट्रिक बसें, अब तक 250 बसों की डिलीवरी
- बिहार के 24 जिलों में 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग
- छत्तीसगढ़ के रावघाट पहुंची पहली मेमू ट्रेन, आजादी के बाद पहली बार दिखी रेल
- एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन


