रायपुर/उत्तर बस्तर कांकेर(mediasaheb.com)| राज्य शासन के शासकीय कर्मचारियों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. पेंशन स्कीम का चयन के लिए विकल्प प्रस्तुत करने हेतु अंतिम अवसर प्रदान की गई है। शासकीय सेवक 08 मई 2023 तक विकल्प प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त निर्धारित अवधि में संबंधित शासकीय सेवकों द्वारा एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. के चयन के विकल्प प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो भविष्य में किसी प्रकार का विकल्प चयन करने का अन्य अवसर नहीं दिया जावेगा। इस स्थिति में संबंधित शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. मान्य कर कार्यवाही की जावेगी। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ शासकीय सेवकों को एन.पी.एस. अथवा ओ.पी.एस. विकल्प भरवा कर कार्मिक संपदा में अपलोड करने की प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
Friday, July 10
Breaking News
- 10 जुलाई का राशिफल: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, जानें करियर, धन और लव लाइफ का हाल
- खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश
- मुख्यमंत्री योगी रविवार को गोरखपुर में लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
- अमृत सरोवर निर्माण में उत्तर प्रदेश देश में शीर्ष पर, 19989 सरोवरों का किया गया निर्माण और पुनरुद्धार
- पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल
- पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना
- वीरांगना रानी अवंती बाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया: सीएम योगी
- बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप
- निर्माण कार्यों में मॉनीटरिंग और गुणवत्ता सुनिश्चित कराने में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता को तत्काल निलंबित करने के निर्देश


