मुंबई (mediasaheb.com)| बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग के लिये कश्मीर पहुंच गये हैं।
शाहरुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। राजकुमार हिरानी निर्देशित डंकी की शूटिग के लिये शाहरूख कश्मीर पहुंच गए हैं। शाहरूख कई सालों के बाद यहां अपनी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। शाहरुख का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी टीम के साथ भारी सुरक्षा के बीच वो नजर आ रहे हैं।
ब्लैक आउटफिट में शाहरुख अपने गले में एक सफेद शॉल पहने दिखाई दे रहे हैं।उनकी टीम का एक सदस्य अपने साथ में एक फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता लिए नजर आ रहा है, वहीं दूसरे वीडियो में शाहरूख को अपनी कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि शाहरूख खान कश्मीर में ‘डंकी’ के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग करेंगे।(वार्ता)
Sunday, August 16
Breaking News
- कानपुर में मुमताज हत्याकांड का मुख्य आरोपी रानू पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से गिरफ्तार
- FCRA संशोधन पर वीरेंद्र शर्मा ने उठाए सवाल, पारदर्शिता और स्पष्टता बढ़ाने की मांग
- मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार पहुंचे, रिकॉर्ड मतदान पर मतदाताओं का जताया आभार
- अमित शाह बोले- अटलजी का जीवन राष्ट्र प्रथम को समर्पित, राजस्थान में 5659 करोड़ के विकास कार्य
- जयपुर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 किलो एक्सपायर्ड सामान नष्ट
- चंबा में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, हिमाचल के 4 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
- खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्रवाई
- झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 24 अगस्त से शुरू होगी नोटिस और सुनवाई प्रक्रिया
- मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने हज कमेटी कार्यालय में किया ध्वजारोहण
- वीबी-जी रामजी मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय पंच सम्मेलन संपन्न


