मुंबई (mediasaheb.com)| देश में फिर से COVID-19 के बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने महाराष्ट्र सहित 8 राज्यों को COVID से निपटने के लिये तैयारियां बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस संबंध में महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, केरल और राजस्थान राज्यों को पत्र लिखा है। राजेश भूषण ने सुझाव दिया है कि कोविड की निगरानी , जांच , इलाज, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, वैक्सीनेशन और मास्क के इस्तेमाल को लेकर सतर्कता के साथ तंत्र को मजबूत किया जाए।
इस बीच महाराष्ट्र के लोक स्वास्थ्य विभाग ने CORONA वायरस संक्रमण पर काम करने के लिए एक नई टास्क फोर्स का गठन किया है और सेवानिवृत्त स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुभाष सालुंके को इस टास्क फोर्स का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के पूर्व प्रमुख डॉ. रमन गंगाखेडकर, महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. माधुरी कानिटकर, डॉ. बिशन स्वरूप गर्ग और 8 लोगों को इस टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में चुना गया है। यहां उल्लेखनीय है कि कि महाराष्ट्र में प्रति दिन औसतन लगभग एक कोविड -19 के मामलों का पता लगाया जा रहा है और इनमें सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर सहित अन्य जिले हैं।(वार्ता)
Wednesday, August 19
Breaking News
- 19 अगस्त राशिफल: इन राशियों पर बरसेगी गणेश जी की कृपा, जानें कैसा रहेगा दिन
- सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
- आजीविका डबरी और नवा तरिया से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रहा नया आधार
- मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव : राज्यमंत्री टेटवाल
- भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू
- शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस
- हुनर, तकनीक और अपनत्व से पुनर्वासित युवाओं को विकास की नई राह
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहनों के आग्रह पर झूला उत्सव में पहुंचे
- बिल्डिंग बिजनेस-रेडी डिस्ट्रिक्ट्स : मध्यप्रदेश की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधार यात्रा एवं राज्य तथा जिलों के लिए रोडमैप विषय पर हुई कार्यशाला
- राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप


